गंगा नदी की सहायक नदियों को याद करने की यह है ट्रिक, यहां पढ़ें
यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी है। क्योंकि, इस लेख में आप भारत की प्रमुख नदियों में शामिल गंगा नदी की सहायक नदियों को याद करने की ट्रिक सीखेंगे।
गंगा उत्तर भारत में स्थित प्रमुख नदियों में से एक नदी है। यह नदी न केवल भारत की सबसे पवित्र नदी मानी जाती है, बल्कि इसका धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, और पर्यावरणीय महत्त्व भी अधिक है। इसे भारत की सभ्यता और संस्कृति की जीवनरेखा माना जाता है।
यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी है। क्योंकि, प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर गंगा और इससे जुड़ी सहायक नदियों के बारे में पूछा जाता है। ऐसे में हमने इस लेख में गंगा की सहायक नदियों को याद करने की ट्रिक दी है, जिसके माध्यम से आप आसानी से गंगा नदी और इसकी सहायक नदियों की ट्रिक को याद कर सकते हैं।
गंगा नदी का परिचय
सबसे पहले हम गंगा नदी के बारे में जान लेते हैं। यह बात हम सभी जानते हैं कि गंगा नदी भारत की सबसे पवित्र और महत्त्वपूर्ण नदियों में से एक है, जिसका उद्गम उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर से होता है। यहां से निकलने के बाद यह करीब 2525 किलोमीटर की यात्रा करके बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
इसके धार्मिक महत्त्व की बात करें, तो गंगा नदी हिंदू धर्म में देवी के रूप में पूजी जाती है। यही वजह है कि इसे "मां गंगा" के नाम से भी पुकारा जाता है।
कितने राज्यों से गुजरती है नदी
गंगा नदी भारत के अलग-अलग राज्यों से गुजरती है, जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इस नदी का धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्त्व है। यह करोड़ों लोगों के लिए जल और जीवन का स्रोत भी है।
कौन-कौन सी हैं गंगा की सहायक नदियां
गंगा की सहायक नदियों की बात करें, तो यह महानदी, गोमती, रामगंगा, सोन नदी, दामोदर, कोसी, करनाली और गंडक नदी है।
गंगा नदी की सहायक नदियों को याद करने की ट्रिक
गंगा नदी की सहायक नदियों को याद करने की ट्रिक की बात करें, तो इसकी ट्रिक ‘मगर यसोदा को कंगन चाहिए’ है। अब हम यह जान लेते हैं कि आप किस प्रकार सहायक नदियों की कैसे याद कर सकते हैं।
म-महानदी
ग-गोमती नदी
र-राम गंगा नदी
य-यमुना
सो-सोन
द-दामोदर
को-कोसी
कं-करनाली
ग-गंडक नदी
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः Mahakumbh 2025: कब और कहां लगा था सबसे पहला कुंभ मेला, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.