भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘हल्दी का शहर’, जानें
भारत में अलग-अलग शहरों की अपनी पहचान है। हमने अपने पीछे कई लेखों में भारत के अलग-अलग शहरों के बारे में जाना है। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसे हम हल्दी का शहर के नाम से भी जानते हैं। कौन-सा है यह शहर और भारत के किस राज्य में है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शहरों की अपनी खासियत है। इस कड़ी में कुछ शहरों ने देशी-विदेशी स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। खास बात यह है कि शहरों को यह पहचान उनके उपनामों ने दी है।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘White City’, जानें
ऐसे में हम शहरों को उनके मूल नाम के अलावा उपनाम से भी जानते हैं। भारत के मसाले विश्व प्रसिद्ध हैं। ऐसे में क्या आपको पता है कि भारत के किस शहर को हल्दी का शहर कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के इस शहर के बारे में जानेंगे।
भारत के मसाले हैं मशहूर
भारतीय मसाले विश्व प्रसिद्ध हैं। यही वजह है कि जब अंग्रेजों ने भारत में शासन करना शुरू किया, तो वे दक्षिण के तटों से भारतीय मसालों को विदेशों तक पहुंचाते थे। विदेशों में भारतीय मसालों का स्वाद लोगों को इतना पसंद आता था कि यहां से बड़ी-बड़ी खेपों में मसालों का निर्यात किया जाता था।
यही वजह है कि आज भी भारतीय मसालों की मांग विदेशों में बनी हुई है और विदेशी लोग खाने में भारतीय मसालों के तड़के का स्वाद ले रहे हैं।
किस शहर को कहा जाता है हल्दी का शहर
भारत में यदि हल्दी के शहर की बात करें, तो तमिलनाडू राज्य के सबसे उत्तर में स्थित इरोड शहर को हम हल्दी के शहर के रूप में भी जानते हैं। यहां पहुंचने पर आपको जगह-जगह हल्दी का भंडार देखने को मिल जाएगा और आपको सफर के दौरान बीच-बीच में हल्दी की खुशबू आती रहेगी।
क्यों कहा जाता है हल्दी का शहर
अब सवाल यह है कि आखिर इस शहर को ही हल्दी का शहर क्यों कहा जाता है, तो आपको बता दें कि तमिलनाडू का यह जिला कृषि संबंध में समृद्ध जिला है। यहां पर हल्दी का अधिक उत्पादन किया जाता है। ऐसे में यहां से देशभर में हल्दी की आपूर्ति की जाती है।
इन उत्पादों के लिए भी जाना जाता है इरोड
इरोड शहर को हल्दी के अलावा नारियल के लिए भी जाना जाता है। यहां भारत में नारियल की सबसे बड़ी मार्केट है। इसके अलावा पूरे दक्षिण भारत में यहां पर सबसे अधिक नारियल तेल बनाया जाता है। इस शहर में पेपर मिल, दाल मिल और वनस्पति घी का भी उत्पादन किया जाता है।
इरोड में घूमने के लिए जगह
यदि आप इरोड शहर पहुंच रहे हैं, तो आप यहां पर भवानीसागर बांध, वेल्लोर पक्षी अभ्यारण्य और सरकारी संग्रहालय घूम सकते हैं। इसके अलावा यहां पर कई छोटे-बड़े धार्मिक स्थल भी हैं।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘मसालों का शहर’, जानें
पढ़ेंः अक्टूबर में भारत में घूमने के लिए पांच सबसे बेहतर जगह, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.