Ranji Trophy Final 2026: रणजी फाइनल में कौन-सी टीमें आमने-सामने? कब और कहां खेला जायेगा मुकाबला, देखें हर एक डिटेल्स

Last Updated: Feb 20, 2026, 12:14 IST

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला कर्नाटक क्रिकेट टीम और जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम के बीच होगा। यह मैच 24 से 28 फरवरी 2026 तक सुबह 9:30 बजे से KSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रशंसक इसे स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं।

Ranji Trophy Final 2026: रणजी फाइनल में कौन-सी टीमें आमने-सामने? कब और कहां खेला जायेगा मुकाबला, देखें हर एक डिटेल्स
Ranji Trophy Final 2026: रणजी फाइनल में कौन-सी टीमें आमने-सामने? कब और कहां खेला जायेगा मुकाबला, देखें हर एक डिटेल्स

Ranji Trophy 2025-26: 8 बार की चैंपियन कर्नाटक क्रिकेट टीम (Karnataka cricket team) ने सेमीफाइनल में उत्तराखंड को हराकर 2014-15 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई। बल्लेबाजों ने 1059 रन बनाकर दबदबा दिखाया, वहीं गेंदबाजों ने आखिरी दिन मैच को अपने नाम किया। 

कर्नाटक के लिए आर. स्मरण ने दोनों पारियों में शतक जड़े, जबकि केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने भी अहम योगदान दिया। दूसरी ओर, जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) ने बंगाल को हराकर फाइनल में एंट्री की। औकिब नबी की गेंदबाजी और वंशज शर्मा की नाबाद पारी टीम की जीत में निर्णायक रही। 

Ranji Trophy 2025-26 फाइनल मैच हाई लाइट्स 

Ranji Trophy 2025-26 के फाइनल में कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर आमने-सामने होंगे। मुकाबला 24-28 फरवरी 2026 तक सुबह 9:30 बजे से KSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। 

  • फाइनल मुकाबला: कर्नाटक vs जम्मू-कश्मीर

  • तारीख: 24 फरवरी से 28 फरवरी 2026

  • समय: सुबह 9:30 बजे (IST)

  • स्थान: KSCA Stadium 

जम्मू और कश्मीर पहली बार फाइनल में 

जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में स्टार खिलाड़ियों से सजी बंगाल क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। कल्याणी के बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में मिली इस जीत के साथ टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंच गई। 

कब और कहां लाइव देखें? 

टीवी: Star Sports Network 

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप और वेबसाइट 

यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां अनुभवी कर्नाटक और शानदार फॉर्म में चल रही जम्मू-कश्मीर की टीम खिताब के लिए भिड़ेंगी। 

कैसी दिखती है कर्नाटक की टीम: 

कर्नाटक की टीम में कप्तान मयंक अग्रवाल के साथ करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, विजयकुमार व्यशक, विद्वाथ कावेरेप्पा, अभिलाष शेट्टी, मुरलीधरा वेंकटेश, निकिन जोस, अभिनव मनोहर, क्रुथिक कृष्णा, अनीश केवी, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी, देवदत्त पडिक्कल, यशोवर्धन परंतप, विद्यार्धर पाटिल, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और ध्रुव प्रभाकर शामिल हैं।

जम्मू और कश्मीर की टीम:  

जम्मू और कश्मीर की टीम में कप्तान परस डोगरा के अलावा अब्दुल समद, शुभम खजूरिया, क़मरान इकबाल, आबिद मुश्ताक, विवरांत शर्मा, उस्मान मालिक, युधवीर सिंह चरक, औकिब नबी डार, सुनील कुमार, लोन नासिर मुजफ्फर, मुज्तबा यूसुफ, मुसैफ अजाज, साहिल लोटरा, उमर नज़ीर मीर, वंशज शर्मा, कन्हैया वाधवान, यावर हसन, रोहित के शर्मा, दिक्षांत कुंडल और शुभम पुंडीर शामिल हैं। 

PM Kisan 22nd Installment: 22वीं किस्त किस तारीख को किसानों के खातों में आयेगी? ऐसे चेक करें स्टेटस


Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 20, 2026, 12:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News