Top Athletes' Medal Counts: ऐतिहासिक आयोजन के साथ पेरिस ओलंपिक समाप्त हो गया है. भारत सहित अन्य देशों के कई प्रतिभागियों ने अपने देश का झंडा सबसे ऊपर फहराने की कोशिश की. बता दें कि यूएसए सर्वाधिक मेडल जीतकर मेडल टैली में टॉप पर रहा वहीं चीन दूसरे स्थान पर रहा. अमेरिकी एथलीटों ने 40 गोल्ड के साथ कुल 126 मेडल जीते वहीं चीन ने कुल 91 मेडल जीते. यहां हम व्यक्तिगत और टीम के साथ किन एथलीट ने सबसे अधिक पदक जीते है उसके बारें में बताने जा रहे है. इन एथलीटों ने अपने-अपने देशों के लिए स्वर्ण, रजत, और कांस्य पदकों की श्रेणियों में कई पदक जीते हैं.
यह भी पढ़ें:
Olympics Gold Medals: ओलंपिक इतिहास में 300 या उससे अधिक गोल्ड जीतने वाले देश कौन से है? जानें
लियोन मार्चैंड ने जीते सर्वाधिक गोल्ड:
फ्रांस के प्रसिद्ध तैराक लियोन मार्चैंड (MARCHAND Leon) ने इतिहास रचते हुए पेरिस ओलंपिक में अपने देश के लिए 4 स्वर्ण पदक सहित कुल पांच पदक जीते. लियोन ने 4 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता. लियोन मार्चैंड ने तैराकी के जिन इवेंट में पदक जीते है उनके नाम नीचे दिए गए है-
पुरुषों की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक | स्वर्ण पदक |
पुरुषों की 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले | स्वर्ण पदक |
पुरुषों की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले | स्वर्ण पदक |
पुरुषों की 4 x 100 मीटर मेडले रिले | कांस्य पदक |
पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई | स्वर्ण पदक |
चीन की झांग युफेई के नाम सर्वाधिक पदक:
चीन की झांग युफेई (ZHANG Yufei) ने 6 पदक जीते, जिसमें 1 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं. फ्रांस के लियोन मार्चैंड (MARCHAND Leon) ने 4 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता. संयुक्त राज्य अमेरिका के टॉरी हस्के (HUSKE Torri) और ऑस्ट्रेलिया की मोल्ली ओ'कैलाघन (O'CALLAGHAN Mollie) ने 5-5 पदक जीते हैं.
रीगन स्मिथ (SMITH Regan) और कायली मैककियोन (McKEOWN Kaylee) ने भी अपने देशों के लिए 5-5 पदक जीते हैं, जिनमें स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा, कनाडा की समर मैकइंटॉश (McINTOSH Summer) और संयुक्त राज्य अमेरिका की सिमोन बाइल्स (BILES Simone) ने 4-4 पदक जीते हैं. जापान के शिननोसुके ओका (OKA Shinnosuke) ने भी 4 पदक जीते हैं.
पेरिस में सर्वाधिक मेडल जीतने वाले एथलीट:
यहां आप पेरिस ओलंपिक 2024 में चार या उससे अधिक मेडल जीतने वाले एथलीटो की डिटेल्स दी गयी है जिसे आप देख सकते है-
मेडलिस्ट | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
झांग युफेई (ZHANG Yufei) | चीन | 0 | 1 | 5 | 6 |
लियोन मार्चैंड (MARCHAND Leon) | फ्रांस | 4 | 0 | 1 | 5 |
टॉरी हस्के (HUSKE Torri) | संयुक्त राज्य अमेरिका | 3 | 2 | 0 | 5 |
मोल्ली ओ'कैलाघन (O'CALLAGHAN Mollie) | ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 1 | 5 |
रीगन स्मिथ (SMITH Regan) | संयुक्त राज्य अमेरिका | 2 | 3 | 0 | 5 |
कायली मैककियोन (McKEOWN Kaylee) | ऑस्ट्रेलिया | 2 | 1 | 2 | 5 |
समर मैकइंटॉश (McINTOSH Summer) | कनाडा | 3 | 1 | 0 | 4 |
सिमोन बाइल्स (BILES Simone) | संयुक्त राज्य अमेरिका | 3 | 1 | 0 | 4 |
शिननोसुके ओका (OKA Shinnosuke) | जापान | 3 | 0 | 1 | 4 |
आरियाने टिटमस (TITMUS Ariarne) | ऑस्ट्रेलिया | 2 | 2 | 0 | 4 |
केट डगलस (DOUGLASS Kate) | संयुक्त राज्य अमेरिका | 2 | 2 | 0 | 4 |
ग्रेचेन वाल्श (WALSH Gretchen) | संयुक्त राज्य अमेरिका | 2 | 2 | 0 | 4 |
केटी लेडेकी (LEDECKY Katie) | संयुक्त राज्य अमेरिका | 2 | 1 | 1 | 4 |
रेबेका एंड्राडे (ANDRADE Rebeca) | ब्राजील | 1 | 2 | 1 | 4 |
यांग जुनक्सुआन (YANG Junxuan) | चीन | 0 | 1 | 3 | 4 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation