उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित प्रमुख राज्यों में गिना जाता है। भारत का यह राज्य अपने आंचल में समृद्ध इतिहास, विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं को समेटे हुए है। प्रदेश कई धार्मिक नगरियों का घर भी है। यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी यहां की धार्मिक नगरियों में भी पहुंचते हैं।
इसके अतिरिक्त यह राज्य पर्यटन में भी प्रमुख राज्यों में गिना जाता है। राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी-अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले का संबंध चाइना मंदिर से है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 है, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके अतिरिक्त यहां 822 सामुदायिक विकास खंड, 351 तहसील और 17 नगर निगम हैं।
प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
उत्तर प्रदेश के किस जिले में है चाइना मंदिर
उत्तर प्रदेश में यूं तो कई पुरातन मंदिर मौजूद हैं। इसमें से एक चाइना मंदिर भी शामिल है। अब हम यह जान लेते हैं कि प्रदेश के किस जिले में चाइना मंदिर मौजूद है, तो आपको बता दें कि यह श्रावस्ती जिले में मौजूद है।
क्यों मशहूर है चाइना मंदिर
अब हम यह जान लेते हैं कि चाइना मंदिर क्यों मशहूर है ? महाबोधी सोसायटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, “श्रावस्ती केंद्र (चीनी बौद्ध मंदिर) को संस्थापक भिक्षु स्वर्गीय रेव. रेन चेन की अंतिम इच्छा के अनुसार महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया को सौंप दिया गया था, जो एक चीनी बौद्ध भिक्षु थे और महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के आजीवन सदस्य भी थे। यह केंद्र श्रावस्ती में जेतवनरमैया के निकट है, वह पवित्र भूमि जहां बुद्ध ने 45 वसन ऋतुएं मनाई थीं और अपने अधिकांश धर्म प्रवचन दिए थे। यह केंद्र तीर्थयात्रियों को ध्यान और जप आदि जैसे धर्म कार्य प्रदान करता है।”
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले का मुगल घाट से है संबंध, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation