कौन-सा जिला है उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी, जानें
उत्तर प्रदेश उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है, जो देश के उत्तर-मध्य भाग में स्थित है। यह राज्य देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है, जिसके प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले को हम प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में जानते हैं। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है, जो कि भारत के उत्तरी हिस्से में स्थित है। प्रदेश की सीमाएं उत्तर में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, पूर्व में बिहार, दक्षिण में मध्य प्रदेश और पश्चिम में हरियाणा और राजस्थान से मिलती हैं।
इसके साथ ही यह झारखंड और छत्तीसगढ़ से भी अपनी सीमा साझा करता है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगरों की बात करें, तो ये कानपुर, वाराणसी, आगरा, मेरठ, और इलाहाबाद (अब प्रयागराज) हैं। आपने प्रदेश के और अन्य जिलों के बारे में पढ़ा या सुना होगा।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो ये 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों के भाग हैं, जिनमें कुल 351 तहसील मौजूद हैं। साथ ही यहां 826 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद्, 28 विकास प्राधिकरण, 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण और 75 नगर पंचायत मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। प्रदेश का यह जिला स्टील के शहर के रूप में भी जाना जाता है। वहीं, प्रदेश का प्रसिद्ध मेंढक मंदिर लखीमपुर खीरी में मौजूद है।
कौन-सा जिला है यूपी की आर्थिक राजधानी
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला आर्थिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। आपको बता दें कि प्रदेश का कानपुर जिला आर्थिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है।
क्यों कहा जाता है आर्थिक राजधानी
अब आप सोच रहे होंगे कि कानपुर जिले को ही हम आर्थिक राजधानी के रूप में क्यों जानते हैं ? आपको बता दें कि कानपुर शहर गंगा के दक्षिणी तट पर स्थित यूपी का प्रमुख औद्योगिक नगर है। यहां प्रमुख रूप से चमड़े का व्यापार होता है। इसके अतिरिक्त यहां कई प्रमुख औद्योगिक इकाइयां हैं, जो प्रदेश के आर्थिक विकास के पहिये को रफ्तार देने में सहायक है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के 75 जिले और उनके मुख्यालय, यहां पढ़ें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.