भारत की इन 5 जगहों को कहा जाता है ‘मिनी स्विट्जरलैंड’, देखें लिस्ट
भारत में कुल 28 राज्य हैं, ये सभी राज्य अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। ये राज्य प्राकृतिक सुंदरता, कल्चर के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, क्या आप भारत के कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं, जिन्हें ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है? यदि नहीं तो आगे जानिए।
भारत अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, शान से खड़े पहाड़, बहती नदियों और सांस्कृतिक पहचान के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां कई ऐसी खूबसूरत जगह भी हैं, जो स्विट्जरलैंड से कम नहीं।
भारत में भी ऐसी जगह मौजूद हैं, जो स्विट्जरलैंड जैसी दिखती हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे भारत में मिनी स्विट्जरलैंड कहलाने वाली जगहें कौन सी हैं?
भारत का मिनी स्विट्जरलैंड
हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख राज्य है, जो अपने पर्यटन स्थल, सौंदर्यपूर्ण नजारे और ढेर सारी खूबसूरत स्थलों के लिए मशहूर है। हिमाचल प्रदेश उत्तर भारत का सबसे ज्यादा पहाड़ी राज्यों के लिए जाना जाता है।
हिमाचल प्रदेश का खज्जियार ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के लिए मशहूर है। यह शहर रोज की भागदौड़, भीड़भाड़ और शोर-शराबे से कोसो दूर है। यहां की खूबसूरती स्विट्जरलैंड को टक्कर देती है।
खज्जियार की खूबसूरती
खज्जियार, डलहौजी एक छोटा सा शहर है, जो खूबसूरती का अनोखा संयोजन प्रदान करती है। मिनी स्विट्जरलैंड के रूप में पहचान रखने वाली इस जगहें की सुंदरता ने राजपूतों और मुगलों सहित कई साम्राज्यों को बहुत प्रभावित किया है।
यहां मौजूद घास के मैदानों की खूबसूरती मौसम के साथ बदलती रहती है। यहां मौजूद झील का शांत वातावरण इसे ध्यानपूर्ण सैर या लंबी यात्रा के बाद आराम करने के लिए भी एक आदर्श स्थान बनाता है।
6,500 फीट की ऊंचाई पर मौजूद खजियार गोल्फ कोर्स, बहती झील, हरे घास के मैदानों, मंदिरों, बेहतरीन हरियाली और खूबसूरत जंगलों के लिए जाना जाता है।
भारत की ये जगहें भी कहलाती है मिनी स्विट्जरलैंड
औली
उत्तराखंड राज्य में औली एक बेहद खूबसूरत जगह है, जो चमोली जिले में स्थित है। सर्दियों के मौसम में यह जगह बर्फ से ढक जाती है, जो स्विट्जरलैंड को टक्कर देती है।
युमथांग वैली
सिक्किम की युमथांग घाटी को फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह उत्तरी सिक्किम में, गंगटोक के 148 किलोमीटर दूर मौजूद है।
कश्मीर
कश्मीर को धरती के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। यह जगह अपनी हरी - भरी घाटियों और बर्फीले पहाड़ों के लिए जानी जाती है।
मुनस्यारी
ये हिमालय की तलहटी में बसा एक छोटा सा गांव है। इसके चारो तरफ घने जंगल और बर्फीली चोटियों का अद्धभुत नजारा देखने को मिलता है। इस हिल स्टेशन को मिनी स्विजरलैंड के रूप में भी जाना जाता है।
ये भी पढ़ें: मिजोरम और गोवा के बाद ये बना देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.