Sachin vs Virat: MRF स्पॉन्सर बल्ले से किसने जड़े है सर्वाधिक शतक? जानें
भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में महान सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी कर ली है. ईडेन गार्डेन में खेले गए मैच में विराट ने शानदार शतक के साथ यह उपलब्धि हासिल की. चलिये इस आर्टिकल में हम यह जानने की कोशिश करते है कि विराट ने कितने शतक अपने MRF स्पॉन्सर वाले बल्ले से जड़े है.
भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में महान सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी कर ली है. विराट ने वनडे विश्व कप 2023 में यह उपलब्धि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हासिल किया.
ईडेन गार्डेन में खेले गए मैच में विराट ने शानदार शतक के साथ यह उपलब्धि हासिल की. किंग कोहली ने अपने जन्मदिन पर वनडे में शतक लगाने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए है.
इसे भी पढ़ें: ODI World Cup इतिहास के पांच सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी रिकॉर्ड क्या है? जानें
विराट ने मात्र 279 पारियों में अपने 50 वनडे शतक पूरे किये वहीं सचिन ने 451 पारियों में 49 वनडे शतक बनाये थे. वहीं विराट वनडे में बर्थडे पर शतक जड़ने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए है. चलिये इस आर्टिकल में हम यह जानने की कोशिश करते है कि विराट ने कितने शतक अपने MRF स्पॉन्सर वाले बल्ले से जड़े है.
👑🗣️ “The person I love the most, she’s sitting there. My hero, he’s sitting there. It’s too good to be true, it feels surreal.”
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) November 15, 2023
Read Virat Kohli’s reaction to his record-breaking 💯#CWC23 #INDvNZ 📝⬇️https://t.co/4hRY66ZXMw
MRF स्पॉन्सर बल्लों से खेले है कई महान खिलाड़ी:
MRF कई दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों के बैट का प्रायोजक रहा है. MRF अभी भी कई खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करता है. जिसमें विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर है. विराट पिछले कई वर्षो से MRF के बल्ले से खेल रहे है. सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और स्टीव वॉ जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी MRF स्पॉन्सर बल्लों से खेल चुके है.
सचिन ने जड़े है सर्वाधिक शतक:

MRF स्पॉन्सर बल्लों से इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने की बात करें तो इसमें महान सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर आता है. सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में MRF बल्ले से 71 शतक जड़े है जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है.
कोहली ने जड़े है 61 शतक:

MRF स्पॉन्सर बल्लों से विराट अभी तक 61 शतक जड़े है. हालांकि विराट का MRF से कॉन्ट्रैक्ट अभी भी जारी है तो आगे आने वाले समय में विराट इस बल्ले से और शतक जड़ सकते है. एमआरएफ या एमआरएफ टायर्स, एक भारतीय बहुराष्ट्रीय टायर निर्माण कंपनी है और भारत में टायरों की सबसे बड़ी निर्माता है. इसका मुख्यालय चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में है.
MRF स्पॉन्सर बल्लों से खेलने वाले खिलाड़ी:
| क्रम संख्या | खिलाड़ी | टीम |
| 1 | सचिन तेंदुलकर | भारत |
| 2 | विराट कोहली | भारत |
| 3 | ब्रायन लारा | वेस्ट इंडीज़ |
| 4 | स्टीव वॉ | ऑस्ट्रेलिया |
| 5 | गौतम गंभीर | भारत |
| 6 | संजू सैमसन | भारत |
| 7 | शिखर धवन | भारत |
| 8 | पृथ्वी शॉ | भारत |
| 9 | एबी डिविलियर्स | दक्षिण अफ्रीका |
| 10 | रोहित शर्मा | भारत |
रोहित भी खेले है MRF के बल्ले से:
MRF ने भारतीय बल्लेबाजों रोहित शर्मा, गौतम गंभीर, संजू सैमसन और शिखर धवन से भी कॉन्ट्रैक्ट किया था. रीबॉक के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एमआरएफ के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था. वेस्टइंडीज में 2010 T20 विश्व कप के दौरान रोहित ने एमआरएफ बल्ले का उपयोग किया था.
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.