This is an archived article last updated on Jul 19, 2024. The information may be outdated.

Women’s Asia Cup 2024: भारत की टक्कर पाकिस्तान से, यहां देखें मैच टाइम सहित पूरा शेड्यूल

Last Updated: Jul 19, 2024, 15:26 IST

महिला एशिया कप 2024 का आगाज आज से दांबुला में होने जा रहा है, इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही है. जिसमें गत चैंपियन भारत, पाकिस्तान, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड शामिल हैं. पहला मैच नेपाल और यूएई के बीच खेला जा रहा है, वहीं दूसरे मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. आप यहां एशिया कप का पूरा शेड्यूल और मैच टाइम देख सकते है.    

महिला एशिया कप 2024 का फुल शेड्यूल
महिला एशिया कप 2024 का फुल शेड्यूल

महिला एशिया कप 2024 का आगाज आज से दांबुला में होने जा रहा है, इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही है. जिसमें गत चैंपियन भारत, पाकिस्तान, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड शामिल हैं. इसमें चार ऐसी टीमें शामिल है जिन्होंने एसीसी के महिला प्रीमियर कप के लिए क्वालीफाई किया है.     

महिला एशिया कप का यह नौवां संस्करण है जो टी20I फॉर्मेट में खेला जाएगा. साथ ही यह अक्टूबर में बांग्लादेश में महिला टी20 विश्व कप में जाने वाली टीमों के लिए एक बेहतरीन अवसर है.

महिला एशिया कप 2024 ग्रुप:

महिला एशिया कप 2024 में टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है- 

ग्रुप 1

ग्रुप 2

भारत

श्रीलंका

पाकिस्तान 

बांग्लादेश

संयुक्त अरब अमीरात

मलेशिया 

नेपाल 

थाईलैंड

भारत का पहला मैच पाकिस्तान से:

महिला एशिया कप के ग्रुप स्टेज में भारत का पहला मैच चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 19 जुलाई को खेला जायेगा. यहां आप भारत में सभी लीग मैचों की डिटेल्स देख सकते है- 

तारीख

मैच

समय (IST)

19 जुलाई

भारत बनाम पाकिस्तान

7 बजे

21 जुलाई

भारत बनाम यूएई

2 बजे

23 जुलाई

भारत बनाम नेपाल

7 बजे

महिला एशिया कप 2024 का फुल शेड्यूल:

महिला एशिया कप का पूरा शेड्यूल यहां नीचे दिया गया है, यहां आप भारत सहित सभी देशों का पूरा मैच शेड्यूल देख सकते है-

तारीख

मैच

समय (IST)

19 जुलाई

नेपाल बनाम यूएई; भारत बनाम पाकिस्तान

2 बजे, 7 बजे

20 जुलाई

मलेशिया बनाम थाईलैंड; श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

2 बजे, 7 बजे

21 जुलाई

भारत बनाम यूएई; पाकिस्तान बनाम नेपाल

2 बजे, 7 बजे

22 जुलाई

श्रीलंका बनाम मलेशिया; बांग्लादेश बनाम थाईलैंड

2 बजे, 7 बजे

23 जुलाई

पाकिस्तान बनाम यूएई; भारत बनाम नेपाल

2 बजे, 7 बजे

24 जुलाई

बांग्लादेश बनाम मलेशिया; श्रीलंका बनाम थाईलैंड  

2 बजे, 7 बजे

26 जुलाई

सेमीफाइनल्स

2 बजे, 7 बजे

28 जुलाई

फाइनल

7 बजे

महिला एशिया कप 2024 लाइव मैच कब और कहां: 

महिला एशिया कप 2024 के दौरान हर दिन दो मैच खेले जाएंगे. दिन का पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे और दूसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.

सीधा प्रसारण कहां देखें:

स्टार स्पोर्ट्स 3 भारत में महिला एशिया कप 2024 मैचों का सीधा प्रसारण करेगा. स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी भारत के मैचों का हिंदी कमेंट्री में सीधा प्रसारण करेगा.

महिला एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान)

स्मृति मंधाना (उप-कप्तान)

शैफाली वर्मा

दीप्ति शर्मा

जेमिमा रोड्रिग्स

ऋचा घोष (विकेटकीपर)

उमा छेत्री (विकेटकीपर)

पूजा वस्त्राकर

अरुंधति रेड्डी

रेणुका सिंह ठाकुर

दयालन हेमलता

आशा सोभना

 राधा यादव

श्रेयंका पाटिल

सजना सजीवन

रिज़र्व खिलाड़ी:

श्वेता सहरावत

सैका इशाक

 तनुजा कंवर

 मेघना सिंह

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 19, 2024, 15:26 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News