World’s Largest Cave: जानें कहा है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, 9 किलोमीटर है लंबाई

Mar 30, 2023, 17:31 IST

World’s Largest Cave: प्रकृति का अपना एक रूप है। कुछ जगहों पर हमें प्राकृति का अद्भुत रूप देखने को मिलता है। वहीं, कुछ जगहों पर मौजूद प्रकृति की बनावट हमें अचंभे में डाल देती है। आज हम आपको दुनिया की सबसे बड़ी गुफा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी लंबाई नौ किलोमीटर तक बताई जाती है। कहां है यह गुफा और क्या है खास, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

दुनिया की सबसे बड़ी गुफा
दुनिया की सबसे बड़ी गुफा

World’s Largest Cave: दुनिया में प्रकृति का अपना अस्तित्व है। अपनी अदुभुत बनावट और सुदंरता की वजह से प्रकृति हमेशा से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती रही है। इस कड़ी में कुछ जगहों पर मौजूद प्रकृति की बनावट हमें अचंभे में डाल देती है। झील, झरने, नदी और गुफाएं भी प्रकृति का ही हिस्सा है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दुनिया की सबसे बड़ी गुफा के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस गुफा की लंबाई नौ किलोमीटर तक बताई जाती है। कहां है यह गुफा और क्या-क्या हैं विशेषताएं, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 



वियतनाम में है गुफा

दुनिया की सबसे गुफा वियतनाम में मौजूद है। इस गुफा का नाम Hang Son Doong Cave है। खास बात यह है कि इस गुफ के एक सिरे से पहुंचने पर आप नौ किलोमीटर की लंबी यात्रा करने के बाद बाहर निकलते हैं। ऐसे में इस दौरान आपको गुफा में बहुत से सुंदर प्राकृतिक नजारे देखने को मिलेंगे। 

 

गुफा के अंदर मौजूद है बहता पानी

इस गुफा में पहुंचने पर आपको बहता पानी भी देखने को मिलेगा। हालांकि, इसकी गहराई अधिक नहीं है। यहां पहुंचने वाले लोग पानी से ही रास्ता पार करते हैं। कुछ तस्वीरों में यहां पर नांव भी देखी गई है। 

 

इस तरह खोजी गई थी गुफा

दरअसल, इस गुफा को सबसे पहले स्थानीय निवासी हो खान ने साल 1991 में देखा था, जो कि उस समय वहां चूने के पत्थर को तोड़ रहे थे। इस बीच उन्हें ठोकर लगी और वह गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें बहते हुए पानी की आवाज सुनाई दी। ऐसे में उन्होंने जब आगे बढ़कर देखा, तो उन्हें एक बड़ी गुफा दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने वापस लोगों को जाकर बताया, लेकिन वह उस समय दोबारा से इस गुफा को नहीं ढूंढ सके।

 

18 साल बाद मिली गुफा

स्थानीय निवासी के देखे जाने के बाद यह गुफा 18 सालों तक गुमनाम रही। हालांकि, 18 साल बाद इसका अस्तित्व एक बार फिर तब सामने आया, जब इसे शोधकर्ताओं ने ढूंढा। इसके बाद इसका अस्तित्व लोगों के सामने आ सका। 

 

गुफा के अंदर मौजूद हैं 150 गुफाएं

इस गुफा में पहुंचने पर आपको छोटी-बड़ी गुफाएं देखने को मिल जाएंगी। शोधकर्ताओं ने इसकी संख्या 150 के करीब बताई है। इस गुफा को देखने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। वहीं, इस गुफा में पर्यटन का संचालन Oxalis Travel Company द्वारा किया जाता है। 



पढ़ेंः समुद्र में दो किलोमीटर नीचे मौजूद है दुनिया का आंठवा महाद्वीप Zealandia, वैज्ञानिकों ने 375 साल बाद की पुष्टि

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News