Yoga Day 2025 Theme: इस साल योगा दिवस की ‘One Earth, One Health’ क्यों रखी गई है थीम, यहां जानें

Yoga Day Theme 2025: एक अच्छे जीवन के लिए ऋषि-मुनियों ने योग को जीवन का आधार बताया है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसके महत्त्व को देखते हुए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाता है। 

Jul 8, 2025, 15:31 IST
विश्व योगा दिवस 2025
विश्व योगा दिवस 2025

World Yoga Day 2025 Theme: निरोगी काया के लिए योग का अधिक महत्त्व है। प्रतिदिन योग करने से न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी यह उतना ही महत्त्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे दिसंबर 2014 में स्वीकार कर लिया गया था।

योग दिवस के मौके पर हर साल इस दिवस की थीम बदली जाती है। ऐसे में इस बार योगा दिवस की एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य थीम रखी गई है। क्या है इसके पीछे की वजह, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

Yoga Day 2025 Theme: कब मनाया गया था पहला योग दिवस 

दुनिया का पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 को मनाया गया था। भारत में विभिन्न स्थलों पर योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था।

International Yoga Day Theme 2025: क्यों चुनी गई है ‘One Earth, One Health’ थीम

भारत सरकार की Mygov.in वेबसाइट के मुताबिक, योग शब्द संस्कृत के मूल शब्द युज से बना है, जिसका अर्थ है जोड़ना या जुड़ना। योग शब्द तन और मन का मिलन है, जिसे योग कहा गया है।

यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। PIB के मुताबिक, इस बार की थीम ‘One Earth, One Health’ वैश्विक स्तर पर जुड़ने और बेहतर स्वास्थ्य का संकेत देती है। इस वजह से इस बार योग दिवस की यह थीम चुनी गई है। 

21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस 

अब आपके मन में यह सवाल भी आना चाहिए कि आखिर 21 जून को ही योग दिवस क्यों मनाया जाता है। आपको बता दें कि 21 जून सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है।

वहीं, धार्मिक रूप से यह माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव, जिन्हें पहले योगी और आदियोगी भी कहा जाता है, उन्होंने सप्तऋषियों को योग की शिक्षा देना शुरू किया था।  ऐसे में योग दिवस के लिए 21 जून का दिन ही चुना गया था, जिसे संयुक्त राष्ट्र की ओर से मंजूरी दी गई थी।  

कितना पुराना है योग 

योग का इतिहास हजारों साल पुराना बताया जाता है। इसका इतिहास सिंधु घाटी सभ्यता के उदय के आसपास का है। शोधकर्ताओं को हजारों साल पुराने ऐसे कई पुराने साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिसमें उस समय के लोगों द्वारा पूजे जाने वाले देवी-देवताओं को योग मुद्रा में देखा गया है, जिससे पता चलता है कि योग नई पद्धति नहीं है, बल्कि इसने मानव विकास के साथ-साथ सफर किया है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

पढ़ेंःउत्तर प्रदेश का सबसे नया जिला कौन-सा है, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

FAQs

  • +

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News