पहले मुर्गी या अंडा?
मुर्गी के बिना अंडे का अस्तित्व संभव नहीं:

पहले मुर्गी आई या अंडा यह सवाल लंबे समय से दुनिया भर में विवाद का विषय रहा है। लेकिन यदि ब्रिटेन व शेफील्ड व वारविक यूनीवर्सिटी के वैज्ञानिकों के दावे पर विश्वास किया जाये तो यह गुत्थी सुलझ चुकी है।
शोधकर्ताओं ने कम्प्यूटर मॉडल का उपयोग करके एक प्रोटीन का पता लगाया है जिसे ओसी17 के नाम से जाना जाता है। यह प्रोटीन अंडों का खोल तैयार करने में मदद देती है। इसीलिए वैज्ञानिकों का तर्क है कि मुर्गी के अंडे का खोल बनाने के लिए मुर्गी का होना जरूरी है क्योंकि यह प्रोटीन मुर्गी के आमाशय में ही पाई जाती है। यह मुर्गी के शरीर में कहीं और नहीं पाई जाती है।
जहां तक सवाल यह है कि अंडे देने के लिए मुर्गी कहां से आर्ई तो इसका जबाव यह है कि मुर्गी का विकास कुछ उन पक्षी प्रजातियों से हुआ जो अंडे देती हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation