बैक्टीरिया से खुलेगा जीवन का राज
कम ऑक्सीजन में पनप रहें हैं बैक्टीरिया
अगर वैज्ञानिकों की बात पर विश्वास किया जाए तो अर्र्जेंटीना की एक झील में पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति और अन्य ग्रहों पर जीवन की संभावनाओं के राज छिपे हुए हैं। ज्वालामुखी के विस्फोट से बने गड्ढे में स्थित इस झील में वैज्ञानिकों ने भारी संख्या में सुपर बैक्टीरिया खोजें हैं। इस झील की सबसे खास बात यह है कि इसमें ऑक्सीजन अति अल्प मात्रा में है।
क्यों खास हैं ये बैक्टीरिया?
इस झील की खास बात यह है कि इसमें ऑक्सीजन की भारी मात्रा में कमी है। इन बैक्टीरिया को सुपर बैक्टीरिया इसलिए कहा गया है क्योंकि इनकी प्रतिरोधक क्षमता गजब की है और वे अल्ट्रा वायलेट किरणों से लेकर उच्च अम्लीय और क्षारीय पानी तक में जिंदा रह सकते हैं। यह ठीक उसी तरह का वातावरण होता है जैसा कि पृथ्वी की उत्पत्ति के समय था। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन बैक्टीरिया के अध्ययन से यह समझने में मदद मिलेगी कि इतनी कठिन परिस्थितियों में भी जीवन का कैसे विकास हुआ।
अध्ययन के लाभ
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खोज से यह जानने में मदद मिलेगी कि यह बैक्टीरिया क्या बुध व अन्य ग्रहों की परिस्थितियों में भी जिंदा रह सकते हैं। अब इन बैक्टीरिया के डीएनए की पूरी संरचना का अध्ययन किया जाएगा। यह अध्ययन फार्मास्युटिकल उद्योग के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, क्योंकि इन बैक्टीरिया से नए एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम बनाए जा सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation