IFS Success Story: संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) की हर किसी की अपनी यात्रा होती है। अधिकांश युवाओं का सपना देश की सर्वोच्च सेवा पाने का होता है और वे इसके लिए तैयारी भी करते हैं, लेकिन हर किसी को सफलता नहीं मिलती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको उत्तरप्रदेश की रहने वाली आरूषि मिश्रा की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईआईटी पास करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की और असफल भी हुई। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी बल्कि कोचिंग में पढ़ाने से लेकर रोजगार समाचार पत्रों में नौकरी भी ढूंढी और अंत में आईएफएस अधिकारी बन गईं। आरूषि की कहानी जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।
आरूषि का परिचय
आरूषि का जन्म 31 जनवरी 1991 में प्रयागराज में हुआ। उन्होंने रायबरेली से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। आरूषि ने 10वीं में आईसीएसई बोर्ड में 95.14 पर्सेंट और 12वीं सीबीएसई में 91.2 पर्सेंट मार्क्स हासिल किए। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी की और आईआईटी रूड़की से बीटेक की डिग्री पूरी की। आरूषि के पिता अजय मिश्रा एडवोकेट और मां नीता मिश्रा लेक्चरर हैं। वहीं, आरूषि के छोटे भाई अर्णव मिश्रा उत्तरप्रदेश में ही डिप्टी कलेक्टर हैं।
इंजीनियरिंग के बाद शुरू की तैयारी
आरूषि ने अपनी इंजीनियरिंग के बाद सरकारी सेवाओं में जाने का मन बनाया। इसके लिए उन्होंने देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवाओं का विकल्प चुना और तैयारी शुरू कर दी।
कोचिंग के साथ मॉक टेस्ट से की प्रैक्टिस
आरूषि ने यूपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग की मदद ली और टेस्ट सीरिज में शामिल होती रहीं। साथ ही उन्होंने हर विषय को लेकर अलग से स्टडी मटिरियल भी तैयार किया। लेकिन, वह शुरुआत में सफल नहीं हुई। हालांकि, इससे उन्होंने हार नहीं मानी। एक समय ऐसा भी आया, जब आरूषि ने कोचिंग में पढ़ाना शुरू किया और रोजगार समाचार पत्रों में नौकरी भी ढूंढी।
यूपीएससी के साथ यूपीपीसीएस में पाई सफलता
आरूषि ने अपने तैयारी को जारी रखा और यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए उन्होंने 229 रैंक हासिल की। इससे उन्हें आईआरएस सेवा मिली। वहीं, उन्होंने उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग(यूपीपीसीएस) की परीक्षा में भी सफलता हासिल करते हुए 16वीं रैंक के साथ डीएसपी का पद हासिल किया। लेकिन, वह यही नहीं रूकि, बल्कि यूपीएससी के लिए अपना सफर जारी रखा।
2018 में आईएफएस में हासिल की दूसरी रैंक
आरूषि मिश्रा ने अपना यूपीएससी का सफर जारी रखते हुए साल 2018 में भारतीय वन सेवा की परीक्षा दी और इसमें उन्होंने सिर्फ 2 रैंक हासिल करते हुए सफलता हासिल की।
सोशल मीडिया पर हजारों में फॉलोअर्स की संख्या
आरूषि के पति चर्चित गौड़ आईआईटी दिल्ली से पासआउट हैं और आईएएस अधिकारी हैं। वह आगर विकास प्राधिकरण में उच्च पद पर कार्यरत हैं। वहीं,आरूषि सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 30 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर पोस्ट करती हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
पढ़ेंः IAS Success Story: तीन बार फेल होने के बाद चौथे प्रयास में IAS Topper बने रवि जैन, पढ़ें पूरी कहानी