AIIMS NORCET 10 Admit Card 2026: एम्स नॉर्सेट-10 स्टेज-2 परीक्षा 2026 के लिए एडमिट जल्द जारी, जानें डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

Last Updated: Apr 27, 2026, 18:17 IST

AIIMS NORCET 10 Mains Admit Card 2026: एम्स अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नॉर्सेट-10 स्टेज-2 परीक्षा 2026 के लिए 27 अप्रैल 2026 को एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसकी परीक्षा 30 अप्रैल 2026 कोे आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। 

AIIMS NORCET 10 Mains Admit Card 2026
AIIMS NORCET 10 Mains Admit Card 2026

AIIMS NORCET 10 Stage 2 Admit Card 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) 27 अप्रैल 2026 को एम्स नॉर्सेट-10 स्टेज-2 परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा, जो कि एम्स, नई दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी किया जाएगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार, नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET) स्टेज-2 की परीक्षा 30 अप्रैल को ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से, एम्स विभिन्न एम्स और केंद्रीय संस्थानों में नर्सिंग अधिकारियों के लगभग 2550 पदों को भरेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने का बाद नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके एम्स नॉर्सेट-10 स्टेज-2 की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। 

AIIMS NORCET 10 Stage 2 Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

एम्स अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नॉर्सेट-10 स्टेज-2 परीक्षा 2026 के लिए 27 फरवरी 2026 को एडमिट कार्ड जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) 

परीक्षा का नाम 

एम्स नॉर्सेट-10 स्टेज-2 परीक्षा 2026 

परीक्षा की तिथि 

30 अप्रैल 2026 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

27 अप्रैल 2026

पद का नाम 

नर्सिंग ऑफिसर 

रिक्त पदों की संख्या 

2550 

ऑफिशियल वेबसाइट 

aiimsexams.ac.in

AIIMS NORCET 10 Stage 2 Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एम्स नॉर्सेट-10 स्टेज-2 परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं। 

  • AIIMS NORCET 10 Stage 2 Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Apr 27, 2026, 17:06 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News