UP Board Scrutiny 2026: यूपी बोर्ड स्क्रूटनी के लिए छात्र कब तक भर सकते हैं फॉर्म? यहां देखें डिटेल्स

Last Updated: Apr 27, 2026, 16:29 IST

UP Board Scrutiny 2026: यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा की कॉपी की स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है, वे इसके लिए 17 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपनी कॉपी की जांच कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद स्क्रूटनी नहीं करायी जा सकती। 

UP Board Scrutiny 2026
UP Board Scrutiny 2026

UP Board Scrutiny 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने 23 अप्रैल 2026 को शाम 4.00 बजे अपनी ऑफिशिल वेबसाइट upmsp.edu.in  पर कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर किया था, जिसकी परीक्षाएं 8 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं।  अब यूपी बोर्ड ने स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में जो छात्र रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है और अपनी कॉपियों की फिर से जांच करा सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई 2026 है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। स्क्रूटनी के लिए छात्रों को प्रति विषय आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये देने होंगे। इसके अलावा लिखित और प्रैक्टिकल दोनों कॉपी के लिए अलग-अलग आवेदन फीस देनी होगी। फीस का भुगतान केवल ट्रेजरी चालान के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा नहीं है। 

UP Board Scrutiny 2026- हाइलाइट्स 

यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपी के स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम 17 मई 2026 है। आवेदन करने वाले छात्र नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश

परीक्षा

10वीं और 12वीं 

परीक्षा की तिथि 

8 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक आयोजित

रिजल्ट जारी होने की तिथि

23 अप्रैल 2026 

रीचैकिंग के लिए आवेदन 

17 मई 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upmsp.edu.in 

UP Board Scrutiny 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की आंसर शीट की स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

  • Scrutiny Registration लिंक पर क्लिक करें

  • रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें

  • फीस जमा करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

UP Board Result 2026 कैसा रहा प्रदर्शन? 

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट काफी शानदार रहा। 10वीं में कुल 90.42 प्रतिशत और 12वीं में कुल 80.33 प्रतिशत छात्र पास हुए। अगर हम छात्र और छात्राओं की बात करें, तो 10वीं में 93.76 प्रतिशत छात्राएं पास और 87.30 छात्र पास हुए। 12वीं में 86.32 प्रतिशत छात्राएं पास हुई और 75.04 प्रतिशत छात्र पास हुए। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Apr 27, 2026, 16:29 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News