AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर की पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: एम्स ने नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती से संबंधित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) -10 के लिए संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए 24 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आप इस लेख में नीचे परीक्षा की तिथि, पात्रता मापदंड और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
AIIMS NORCET 10 Notification 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती से संंबंधित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) -10 के लिए संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आज से यानी 24 फरवरी से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 16 मार्च, 2026 है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इस भर्ती अभियान के तहत, उम्मीदवार नर्सिंग ऑफिसर के अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें लेवल-7 के पद शामिल है, जिसमें पुराना वेतनमान ₹9300 से ₹34800 और ग्रेड पे ₹4600 है। ये पद ग्रुप-B श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। इन पदों की भर्ती नई दिल्ली एम्स सहित देश भर के एम्स में की जाएगी। उम्मीदवार एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एम्स में नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो चरण में की जाएगी। पहले चरण में प्रांरभिक परीक्षा और दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा शामिल होगा। दोनों परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर सलेक्शन किया जाएगाा।
AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
इस भर्ती अभियान के तहत, उम्मीदवार नर्सिंग ऑफिसर के अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें लेवल-7 के पद शामिल है, जिसमें पुराना वेतनमान ₹9300 से ₹34800 और ग्रेड पे ₹4600 है। ये पद ग्रुप-B श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। इन पदों की भर्ती नई दिल्ली एम्स सहित देश भर के एम्स में की जाएगी। आप नीचे दी गई टेबल से नर्सिंग ऑफिसर पदों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली |
| परीक्षा का नाम | नर्सिंग ऑफिसर कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) -10 |
| पद का नाम | नर्सिंग ऑफिसर |
| स्टेज I परीक्षा तिथि | 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) |
| स्टेज II परीक्षा तिथि | 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) |
| विज्ञापन संख्या | 17/2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.aiimsexams.ac.in |
AIIMS NORCET 10 नोटिफकेशन 2026 पीडीएफ डाउनलोड लिंक
एम्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नर्सिंग ऑफिसर कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) -10 से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन में पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथि और आयु सीमा सहित प्रमुख जानकारी निहित है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन की पीडीएफ प्राप्त कर सकते हैं।
| एम्स NORCET 10 नोटिफिकेशन |
AIIMS NORCET 10 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एम्स में नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती से संंबंधित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) -10 के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाएं।
-
Online registration For Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test(NORCET-10) पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें। ऑनलाइन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें।
AIIMS NORCET 10 2026 के लिए आयु सीमा और फीस
एम्स में नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती से संबंधित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) -10 के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आवेदन शुल्क कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग रखा गया है। सामान्य/ओबीसी के उम्मीदवारों को 3000 रुपये और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 2400 रुपये का शुल्क देना होगा। दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
ये भी पढ़ें: BPSC Civil Judge Recruitment 2026: बीपीएससी सिविल जज पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.