BPSC Civil Judge Recruitment 2026: बीपीएससी सिविल जज पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स
BPSC Civil Judge Recruitment 2026: बीपीएससी ने सिविल जजों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के तहत कुल 173 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BPSC Civil Judge Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 12/2026 के तहत अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर सिविल जजों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के अंतर्गत कुल 173 रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें सलाह दी जाती हैं कि वे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर निहित सिविल जज की भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
BPSC Civil Judge Notification 2026 डाउनलोड करने का लिंक
बीपीएससी ने सिविल जजों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन में आपको पद के लिए आवेदन करने संबंधित सभी जरूरी सूचनाएं जैसे पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, आयु सहित और महत्वपूर्ण तिथियां आदि जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को नीचे बीपीएससी सिविल जजों के पदों से संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है।
| बीपीएससी सिविल जज पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 |
BPSC Civil Judge Recruitment 2026 हाइलाइट्स
अब आप BPSC Civil Judge Recruitment 2026 के आवेदन से संबंधित सभी प्रमुख जानकारी जैसे पदों का नाम, संख्या और महत्वपूर्ण तिथियां सहित अन्य महत्वपूर्ण चीजें नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| विज्ञापन संख्या | 12/2026 |
| पदों का नाम | सिविल जज |
| रिक्त पदों की संख्या | 173 |
| आवेदन करने की तिथि | 25 फरवरी 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 18 मार्च 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
BPSC Civil Judge Recruitment 2026 Eligibility criteria
बीपीएससी सिविल जज भर्ती नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से LLB में बैचलर की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता और आयुु से संबंधित योग्यता के लिए आप ऊपर विस्तृत बीपीएससी सिविल जज भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
BPSC Civil Judge Bharti 2026 चयन प्रकिया
बिहार सिविल जज के रिक्त पदों की भर्ती से संबंधित चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा होगी और तीसरे चरण में इंटरव्यू होगा।तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर सलेक्शन किया जाएगा।
BPSC Civil Judge Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
बीपीएससी में सिविल जजों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
-
होम पेज पर जाएं और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
एजुकेशन से जुड़े दस्तावेज सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन फीस भरें
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें।
BPSC Civil Judge Notification 2026 आवेदन फीस
बीपीएससी के अंतर्गत सिविल जजों की भर्ती संबंधित ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
ये भी पढ़ें: CSBC Bihar Exam Calendar 2026 OUT: सीएसबीसी बिहार एग्जाम कैलेंडर जारी
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.