CSBC Bihar Exam Calendar 2026 OUT: सीएसबीसी बिहार एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Last Updated: Feb 24, 2026, 16:02 IST

CSBC Bihar Exam Calendar 2026 OUT: बिहार सरकार ने नोटिफिकेशन पीआर संख्या 024846 (जीएडी) 2025-26 के तहत सीबीएससी बिहार एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में बिहार पुलिस और इससे संबंधित विभागों की लिखित परीक्षा की तिथि, भर्तियां, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और ड्राइविंग टेस्ट सहित अन्य महत्वूपूर्ण जानकारी दी गई हैं। 

CSBC Bihar Exam Calendar 2026 OUT
CSBC Bihar Exam Calendar 2026 OUT

CSBC Bihar Exam Calendar 2026: कॉन्सटेबल केंद्रीय चयन परिषद (CSBC) ने आधिकारिक तौर पर सीएसबीसी बिहार वार्षिक एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। यह कैलेंडर बिहार सरकार ने नोटिफिकेशन पीआर संख्या 024846 (जीएडी) 2025-26 के तहत जारी किया है। इसमें बिहार सरकार के 11 बड़े विभागों की परीक्षा का शेड्यूल निहित है। जिसमें बिहार पुलिस, परिवहन विभाग, वन विभाग और जेल विभाग आदि शामिल है। इन विभागों की परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार एग्जाम कैलेंडर के हिसाब से एडवांस में तैयारी कर सकें और बेहतर प्रदर्शन कर सकें। 

सीएसबीसी बिहार एग्जाम के ऑफिशियल कैलेंडर में भर्तियों की संख्या, परीक्षा की अनुमानित तिथि, रिजल्ट की तिथि, फिजिकल टेस्ट की तिथि और अंतिम रिजल्ट जारी होने की तिथि आदि शामिल है। जो उम्मीदवार उपरोक्त पदों 2026 की परीक्षा की तैयारी करनी की योजना बना रहे हैं। उन्हें सीएसबीसी बिहार एग्जाम कैलेंडर ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। 

सीएसबीसी बिहार एग्जाम कैलेंडर 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक 

कॉन्सटेबल केंद्रीय चयन परिषद ने सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर बिहार एग्जाम कैलेंडर 2026 की पीडीएफ जारी कर दी है। इस पीडीएफ में बिहार पुलिस और इससे संबंधित विभागों में निहित कॉन्सटेबल पोस्ट वाइज एग्जाम का शेड्यूल निहित है। 

उम्मीदवार सीएसबीसी बिहार वार्षिक एग्जाम कैलेंडर 2026 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें परीक्षा की तिथि, रिजल्ट की टाइमलाइन, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), ड्राइविंग टेस्ट (जहां लागू हो) और अंतिम रिजल्ट की जानकारी निहित है। नीचे पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है। 

सीएसबीसी बिहार वार्षिक एग्जाम कैलेंडर 2026 

क्लिक करें

सीएसबीसी बिहार एग्जाम कैलेंडर 2026 : पोस्ट वाइज परीक्षाओं का शेड्यूल 

सीएसबीसी बिहार एग्जाम कैलेंडर कॉन्सटेबल केंद्रीय चयन परिषद द्वारा जारी किया जा चुका है। इसमें बिहार पुलिस और इससे संबंधित विभागों में निहित कॉन्सटेबल पोस्ट वाइज एग्जाम का शेड्यूल निहित है। आप नीचे टेबल में पदों से संबंधित परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

पद का नाम 

रिक्त पदों की संख्या 

लिखित परीक्षा की तिथि 

लिखित परीक्षा का रिजल्ट 

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

ड्राइविंग टेस्ट

अंतिम रिजल्ट 

सिपाही

 

19,838

26 सितंबर 2025

15 दिसंबर, 2025 से 11 मार्च 2026

लागू नहीं 

जून 2026

चालक सिपाही

 

4,361

30 दिसंबर , 2025

12 मार्च 2026

अक्टूबर 2026 से नवंबर 2026

July 2026

सितंबर 2026 से  अक्टूबर 2026

चलन्त दस्ता सिपाही 

 

108

जून 2026

सितंबर 2026

अक्टूबर 2026 से नवंबर 2026

लागू नहीं 

दिसंबर  2026

मद्य निषेध सिपाही

 

1,685

जून 2026

सितंबर 2026

अक्टूबर 2026 से नवंबर 2026

लागू नहीं 

दिसंबर  2026

कक्षपाल

 

2,417

जून 2026

सितंबर 2026

नवंबर2026

लागू नहीं 

दिसंबर   2026

विशेष शाखा सिपाही 

 

83

जून 2026

सितंबर 2026

नवंबर 2026 से दिसंबर  2026

लागू नहीं 

दिसंबर  2026

सिपाही (चालक)

 – बिहार पुलिस रेडियो

993

जून 2026

सितंबर 2026

नवंबर 2026 से दिसंबर  2026

लागू नहीं 

जनवरी2027

सिपाही (तकनीक) – बिहार पुलिस रेडियो 

33

जून 2026

सितंबर 2026

दिसंबर 2026

लागू नहीं 

जनवरी 2027

फॉरेस्ट गार्ड 

1,816

सितंबर 2026

नवंबर 2026

दिसंबर  2026

लागू नहीं 

फरवरी 2027

फॉरेस्टर  

188

सितंबर 2026

नवंबर 2026

दिसंबर  2026

लागू नहीं 

फरवरी 2027

ड्राइवर सिपाही (ग्रेड-I)

81

सितंबर 2026

नवंबर 2026

दिसंबर  2026

फरवरी 2027

मार्च 2027

नोट - यह शेड्यूल अनुमानित है, जिसमें बाद में बदलाव किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in की रोजाना चेक करते रहें। 

ये भी पढ़ें: किसान पिता की बेटी पहले IPS और फिर बनीं IAS, UPSC में 6 रैंक लाकर रचा इतिहास

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Feb 24, 2026, 15:21 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News