UPSC CSE 2025 Topper: सिविल सेवा परीक्षा में नंबर 3 का स्थान हासिल करने वाले एकांश ढुल की कहानी जानें

Last Updated: Mar 6, 2026, 17:44 IST

UPSC CSE 2025 Topper: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। चंडीगढ़ के रहने वाले एकांश ढुल ने ऑल इंडिया रैंक में नंबर 3 का स्थान हासिल कर अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। आज हम आपको उन सक्सेस स्टोरी के बारे में बताएंगे। 

UPSC CSE 2025 Topper
UPSC CSE 2025 Topper

UPSC CSE 2025 Topper:  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफशियल वेबसाइट पर upsc.gov.in पर सिविल सेवापरीक्षा (CSE) का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। इस बार यूपीएससी में कुल 958 उम्मीदवारों का सलेक्शन किया गया। चंडीगढ़ के रहने वाले एकांश ढुल ने सिविल सेवा की परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया। यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

अगर हम एकांश ढुल की बात करें, तो उन्होंने चंडीगढ़ से अपनी स्कूली शिक्षा ली। इसके बाद वह दिल्ली आ गए। दिल्ली विश्विद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम ऑनर्स किया। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। एकांश पहले ही प्रयास में सफल हो गए और 2024 उनकी रैंक 342 आई थी। पर मन में आईएएस बनने की जिद बाकी थी। 

एकांश ने फिर सिविल सेवा की परीक्षा दी और 2025 में उनकी रैंक 295 आई। अब 2026 में यूपीएससी में 3 रैंक लाकर उन्होंने अपने IAS बनने के सपने का पूरा किया। एकांश की कहानी यही कहती है कि अगर सपने के साथ जिद और मेहनत जुड़ जाए, तो मंज़िल दूर नहीं रहती और हमें अपने सपने के लिए निरंतर दौड़ते रहना चाहिए।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा टॉपर लिस्ट 2025 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवापरीक्षा (CSE) का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। आप नीचे टेबल में टॉपर की लिस्ट देख सकते हैं। 

रैंक 

रोल नंबर 

    नाम

1

1131589

अनुज अग्निहोत्री 

2

4000040

राजेश्वरी सुवे एम

3

3512521

आकाश ढुल

4

0834732

राघव झुनझुनवाला

5

0409847

ईशान भटनागर

6

6410067

ज़िनिया अरोरा

7

0818306

एआर राजा मोहिदीन

8

0843487

पाकशाल सचिव

9

0831647

आस्था जैन

10 

1523945

उज्ज्वल प्रियांक

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Mar 6, 2026, 17:44 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News