कर्मचारी चयन आयोग (SSC), कनिष्ठ हिंदी अनुवादक, कनिष्ठ अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक और हिंदी प्रध्यापकों के पदों की संयुक्त भर्ती के लिए प्रतिस्पर्धी कंप्यूटर आधारित परीक्षा को प्रत्येक वर्ष आयोजित करता है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर हो सकता है जिनके पास हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्षता है। यह JHT प्रोफाइल आपको एक अच्छा वेतन पैकेज और एक सरकारी नौकरी प्रदान करती है।
SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) 2018 परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) 2018 की अधिसूचना जारी होने की तिथि | 21 अक्टूबर 2018 |
SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) 2018 परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 22 अक्टूबर, 2018 से 19 नवम्बर, 2018 तक (सायं5:00) (ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 21 नवम्बर 2018, सायं 5:00 बजे तक) |
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 21 नवम्बर 2018, सायं 5:00 बजे तक |
ऑफलाइन चालान प्राप्त करने की अंतिम तिथि | 21 नवम्बर 2018, सायं 5:00 बजे तक |
चालान द्वारा भुगतान की अंतिम तिथि | 26 नवम्बर 2018 (बैंकों में कार्यकारी समय में) |
SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) 2018 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | दिसम्बर माह से परीक्षा तिथि तक |
SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) 2018 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर-I) की तिथि | 13 जनवरी 2019 |
SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) 2018 परीक्षा की परिणाम तिथि | बाद में सूचित किया जाएगा. |
SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) 2018 पेपर-II की परीक्षा तिथि | बाद में सूचित किया जाएगा. |
SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) 2018 अंतिम परिणाम की तिथि | बाद में सूचित किया जाएगा. |
SSC कनिष्ठ हिंदी अनुवादक (JHT) परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओँ में आयोजित की जाती है क्योंकि इस परीक्षा का मुख्य मानदंड, उम्मीदवारों की अंग्रेजी और हिंदी भाषा में कमांड की जांच करना होता है। इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं यानि पेपर -1 (कंप्यूटर आधारित मोड में) और पेपर -2 (वर्णनात्मक प्रकार का). आइए- पेपर -1 और पेपर -2 परीक्षा के परीक्षा पैटर्न पर नज़र डालते हैं:
परीक्षा के भाग | परीक्षा का मोड | विषय | प्रश्नों की संख्या/ अधिकतम अंक | कुल समयावधि |
पेपर- I (बहुविकल्पीय प्रकार) | कंप्यूटर आधारित | (i) सामान्य हिंदी (ii) सामान्य इंग्लिश | (i) 100 प्रश्न/ 100 अंक (ii) 100 प्रश्न/ 100 अंक | 2 घंटे |
पेपर- II (परंपरागत प्रकार) | वर्णनात्मक | अनुवाद और निबंध | 200 अंक | 2 घंटे |
SSC कनिष्ठ हिंदी अनुवादक (JHT) 2018: परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
नोट:
- पेपर -1 में बहुउद्देशीय प्रश्न शामिल होंगे।
- पेपर -1 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों का नकारात्मक अंकन होगा।
- पेपर -2 का मूल्यांकन केवल उन उम्मीदवारों का किया जाएगा, जो पेपर -1 में न्यूनतम योग्यता मानक प्राप्त करते हैं या उस हिस्से को आयोग के विवेकाधिकार पर तय किया जा सकता है।
- आयोग अपने विवेकाधिकार पर, पेपर -2 में योग्यता अंक तय कर सकता है।
SSC कनिष्ठ हिंदी अनुवादक (JHT) परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वोत्तम पुस्तकों का विश्लेषण करने से पहले, आइए पेपर -1 और पेपर -2 परीक्षा के पाठ्यक्रम को संक्षेप में जानते हैं:
पेपर-I (कंप्यूटर आधारित मोड – बहुविकल्पीय प्रश्न) | पेपर-II (वर्णनात्मक पेपर – अनुवाद और निबंध) | |
भाग-I | भाग-II | |
हिंदी व्याकरण | Fill in the Blanks | हिंदी से अंग्रेजी में पैराग्राफ अनुवाद |
हिंदी पर्यायवाची शब्द | Error Recognition | अंग्रेजी से हिंदी में पैराग्राफ अनुवाद |
हिंदी पैराग्राफ | Articles | अंग्रेजी में निबंध |
हिंदी मुहावरें और वाक्यांश | Verbs | हिंदी में निबंध |
हिंदी विलोम शब्द | Preposition |
|
हिंदी का ज्ञान | Spelling Test | |
| Vocabulary | |
Grammar | ||
Synonyms | ||
Sentence Structure | ||
Antonyms | ||
Sentence Completion | ||
Correct use of words | ||
Phrases and Idioms |
SSC कनिष्ठ हिंदी अनुवादक (JHT) परीक्षा की तैयारी हेतु सर्वश्रेष्ठ किताबें
जैसा कि हम पहले से ही जानते हैं कि SSC कनिष्ठ हिंदी अनुवादक (JHT) परीक्षा में पेपर -1 और पेपर-2 से उम्मीदवारों का परीक्षण हिंदी और अंग्रेजी भाषा में अनुवाद के कौशल और दक्षता को जांचने के लिए किया जाता है। इसलिए उम्मीदवारों को उन किताबों को संदर्भित करने की सलाह दी जाती है जो उन्हें हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी भाषा में अनुवाद कौशल को सुधारने में मदद करें।
आइये- प्रत्येक पेपर के लिए अलग-अलग पुस्तकों की सूची को पर एक नज़र डालते हैं:
SSC संयुक्त कनिष्ठ हिंदी अनुवादक (JHT) 2018: परीक्षा तिथियाँ, रिक्तियां, पात्रता मानदंड
हिंदी भाषा के लिए सर्वश्रेष्ठ किताबें
ऑनलाइन परीक्षा के भाग -1 में, प्रश्नों को उम्मीदवारों की हिंदी भाषा और हिंदी साहित्य समझ, शब्दों, वाक्यांशों और मुहावरों के सही उपयोग और हिंदी भाषा को सही ढंग और प्रभावी रूप से लिखने की क्षमता का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया जाता हैं। प्रश्न प्राय: स्नातक स्तर के होंगे।
आइए- उन पुस्तकों पर नज़र डालते हैं जो SSC कनिष्ठ हिंदी अनुवादक (JHT) परीक्षा में हिंदी भाषा की तैयारी के लिए सबसे अच्छी पुस्तकें हैं-
हिंदी भाषा के लिए सर्वश्रेष्ठ किताबें | ||
किताब का नाम | लेखक का नाम | प्रकाशक का नाम |
Idioms, Phrases & Proverbs with Hindi Meanings | H S Bhatia | Ramesh Publishing House (2016) |
General Hindi and Concise Grammar – An Indispensable Guide for all Competitive Exams | Dr. Brij Kishore Prasad Singh | Unicorn Books (2009) |
Adhunik Hindi Vyakaran aur Rachna (Hindi) | Dr. Vashudevnandan Prasad | Bharti Bhawan Publisher & Distributors (2017) |
इंग्लिश भाषा के लिए सर्वश्रेष्ठ किताबें
ऑनलाइन परीक्षा के भाग -2 में, प्रश्नों को उम्मीदवारों की इंग्लिश भाषा और इंग्लिश साहित्य समझ, शब्दों, वाक्यांशों और मुहावरों के सही उपयोग और इंग्लिश भाषा को सही ढंग और प्रभावी रूप से लिखने की क्षमता का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया जाता हैं। प्रश्न प्राय: स्नातक स्तर के होंगे।
Strategy for SSC CGL exam
आइए- उन पुस्तकों पर नज़र डालते हैं जो SSC कनिष्ठ हिंदी अनुवादक (JHT) परीक्षा में इंग्लिश भाषा की तैयारी के लिए सबसे अच्छी पुस्तकें हैं-
इंग्लिश भाषा के लिए सर्वश्रेष्ठ किताबें | ||
किताब का नाम | लेखक का नाम | प्रकाशक का नाम |
English Grammar Book | Wren and Martin | S. Chand 2017 |
Competitive General English—Hindi | Think Tank of Kiran Prakashan | Kiran Prakashan (2015) |
Popular English Grammar (with Hindi Explanations) | H S Bhatia | Ramesh Publishing House (2017) |
अनुवाद की स्किल के लिए सर्वश्रेष्ठ किताबें
पेपर -2 (वर्णनात्मक पेपर) द्वारा उम्मीदवारों के अनुवाद कौशल और उनकी लिखने की क्षमता के साथ हिंदी और इंग्लिश भाषा को सही ढंग और प्रभावी रूप से लिखने की क्षमता का परीक्षण किया जाता हैं
आइए- उन पुस्तकों पर नज़र डालते हैं जो SSC कनिष्ठ हिंदी अनुवादक (JHT) परीक्षा के लिए अनुवाद कौशल की तैयारी के लिए सबसे अच्छी मानी जाती हैं:
कैसे - SSC गौरवशाली करियर के लिए पहला कदम हो सकता है?
SSC कनिष्ठ हिंदी अनुवादक (JHT) परीक्षा की किताबें | ||
किताब का नाम | लेखक का नाम | प्रकाशक का नाम |
SSC Junior Hindi Translator Exam | Arihant | Experts Compilation (2013) |
SSC Senior/Junior Hindi Translators Exam | Dr. Lal and Jain | Upkar Prakashan (2012) |
SSC Translator/Pradhyapak Recruitment Exam Guide | R. Gupt | RPH Editorial Board (2018) |
अच्छी तैयारी के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक खंड के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों से ही सहायता लेनी चाहिए। बाजार में कई पुस्तकें उपलब्ध हैं जो सर्वश्रेष्ठ मानी जाती हैं, लेकिन यह सलाह दी जाती है कि वे इन दावों का शिकार न बनें और पुस्तक के गुणों/फीचर्स के आधार पर ही इसे खरीदने का निर्णय लें। पुस्तकों को खरीदने से पहले, पुस्तक में दी गयी सामग्री को प्रतिस्पर्धी परीक्षा के प्रासंगिक पाठ्यक्रम के साथ जांचना और मेल मिलाना भी महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को पुस्तक पर छपे होलोग्राम और प्रकाशक के नाम को भी कई बार जांचकर किताबों की मौलिकता/असलियत का विश्लेषण भी करना चाहिए। ऐसी किताबें भी हैं जो उम्मीदवारों की तैयारी को आसान बनाने के लिए बनाई जाती हैं और इन पुस्तकों में मॉक टेस्टस और पिछले साल के प्रश्न-पत्र भी होते हैं जिससे उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी हेतु रणनीति की एक रूपरेखा तैयार करने में मदद प्राप्त होती हैं।
महिलाओं को SSC की तैयारी क्यों करनी चाहिए?
यदि आपको “SSC कनिष्ठ हिंदी अनुवादक (JHT) परीक्षा की तैयारी हेतु सर्वश्रेष्ठ किताबें” के बारे में दी गयी जानकारी उपयोगी लगी हो तो SSC परीक्षा 2018 के बारे में इस तरह की अधिक जानकारी के लिए https://www.jagranjosh.com/staff-selection-commission-ssc पर विजिट करें.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation