BSEB Class 12 Geography Exam 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12 भूगोल परीक्षा 2025 आज, 5 फरवरी 2025 को द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा कुल 100 अंकों की थी, जिसमें 96 प्रश्न पूछे गए थे। इस लेख में हम BSEB Class 12 Geography Exam Analysis 2025 साझा कर रहे हैं, जिसमें परीक्षा का पूरा विश्लेषण, छात्रों की प्रतिक्रियाएँ, शिक्षकों की राय और कठिनाई स्तर की जानकारी दी गई है।
इसके अलावा, Bihar Board Class 12 Geography Question Paper 2025 और BSEB Class 12 Geography Answer Key 2025 PDF अब इस लेख में उपलब्ध कराई जा चुकी है। छात्र इसे डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं।
Check| BSEB Class 12 Geography Answer Key 2025
BSEB Class 12 Geography Exam Analysis 2025: Highlights
परीक्षा का नाम | बिहार बोर्ड कक्षा 12 भूगोल परीक्षा 2025 |
परीक्षा तिथि | 5 फरवरी 2025 |
परीक्षा का समय | 2:00 PM – 5:15 PM |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन (पेन और पेपर) |
कुल अंक | 100 |
कठिनाई स्तर | मध्यम |
आधिकारिक वेबसाइट | biharboardonline.bihar.gov.in |
Also Check|
BSEB Class 12 Syllabus for Board Exam 2025
BSEB Class 12 Model Papers for Board Exam 2025
BSEB Class 12 Geography Exam Pattern 2025
बिहार बोर्ड कक्षा 12 भूगोल परीक्षा 2025 का पैटर्न इस प्रकार था:
SECTION-A
- कुल 70 बहुविकल्पीय प्रश्नदिए गए थे।
- इनमें से किसी भी 35 प्रश्नोंके उत्तर देने थे।
- यदि छात्र 35 से अधिक प्रश्न हल करते हैं, तो केवल पहले 35 उत्तरों का मूल्यांकन किया जाएगा।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंकका था।
SECTION-B
- कुल 20 लघु उत्तर प्रकार के प्रश्नथे। इनमें से किसी भी 10 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य था। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का था।
- इसकेआलावा 06 दीर्घ उत्तर प्रकार के प्रश्न थे। इनमें से किसी भी 3 प्रश्नों के उत्तर देने थे।प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का था।
छात्रों की प्रतिक्रियाएँ
अधिकांश छात्रों ने बताया कि भूगोल का प्रश्न पत्र संतुलित था और सिलेबस पर आधारित था। मानचित्र (Map-Based) प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे, लेकिन कुछ सैद्धांतिक (Theoretical) और एप्लिकेशन-आधारित प्रश्नों को हल करने में कठिनाई हुई।
शिक्षकों की राय
शिक्षकों के अनुसार, प्रश्न पत्र अच्छी तरह से तैयार किया गया था और परीक्षा पैटर्न के अनुरूप था। छात्रों को मानचित्र और विश्लेषण-आधारित प्रश्नों पर अधिक ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि सिलेबस पूरा करने और पिछले वर्षों के प्रश्न हल करने वाले छात्रों को कोई विशेष कठिनाई नहीं हुई होगी।
BSEB Class 12 Geography Question Paper 2025
बिहार बोर्ड कक्षा 12 भूगोल परीक्षा 2025 का प्रश्न पत्र जल्द ही इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र इसे डाउनलोड करके परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों की समीक्षा कर सकते हैं और अपने उत्तरों का विश्लेषण कर सकते हैं।
BSEB Class 12 Geography Question Paper 2025 (Link to be Active Soon) |
BSEB Class 12 Geography Answer Key 2025
हम जल्द ही BSEB Class 12 Geography Answer Key 2025 इस लेख में प्रदान करेंगे। छात्र इससे अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं। अपडेट के लिए इस पेज पर नजर बनाए रखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation