Bihar Board Madarsa Result 2024 Out: बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड (BSMEB) ने वस्तानिया, फौक्वानिया और मौलवी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर bsmebpatna.com पर जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे मदरसा बोर्ड की आधिकारिक पोर्टल bsmebpatna.com और bsmeb.org के जरिए बिहार मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 61 हजार 779 में से 58 हजार 559 छात्रों बिहार मदरसा बोर्ड फौक्वानिया और मौलवी परीक्षा पास की है। और 1171 छात्रों को फेल घोषित किया गया है।
बिहार मदरसा बोर्ड परिणाम 2024
परीक्षा नियंत्रक डॉ. मो. नूर इस्लाम ने बताया कि फौकानिया (समकक्ष मैट्रिक) और मौलवी (समकक्ष इंटर) का रिजल्ट 13 मार्च 2024 को बोर्ड अध्यक्ष सलीम परवेज ने ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट पर जारी किया है। फौकानिया में कुल15 गैर मुस्लिम छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से 13 छात्र पास हुए है। प्रथम श्रेणी में 12 हजार 875 (21.99 प्रतिशत) अभ्यर्थी, द्वितीय श्रेणी में 45,474 (77.66 प्रतिशत) तथा तृतीय श्रेणी में 210 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।मौलवी परीक्षा चार स्ट्रीम (मौलवी इस्लामियत, मौलवी कला, मौलवी वाणिज्य, मौलवी विज्ञान) पर आधारित है। इनमें इस्लामियात स्ट्रीम में छात्रों की कुल संख्या 5,894 है। इनमें से 3308 अभ्यर्थी ने प्रथम स्थान हासिल की है, जबकि 2315 अभ्यर्थियों ने द्वितीय स्थान और 12 अभ्यर्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
आधिकारिक सूचना मुताबिक, इस वर्ष बिहार मदरसा बोर्ड 2024 का रिजल्ट 94.79 प्रतिशत रहा।बिहार मदरसा बोर्ड के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट bsmeb.org पर उपलब्ध हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। बिहार मदरसा बोर्ड फौकानिया और मौलवी का रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने का लिंक नीचे देख सकते हैं।
Bihar Board Madarsa Result 2024 Link: फौकानिया-मौलवी का रिजल्ट डाउनलोड लिंक
छात्र नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपने एडमिट कार्ड दिए रोल नबंर का उपयोग करके बिहार मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।फौकानिया-मौलवी का रिजल्ट डाउनलोड लिंक यहां से प्राप्त करें:
Bihar Madarsa Board Result Link |
कहां से मिलेगी Bihar Madarsa Board Result 2024?
छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपने बिहार मदरसा बोर्ड परिणाम 2024 ऑनलाइन मार्कशीट पर उल्लिखित सभी विवरणों को चेक करना चाहिए। बिहार बोर्ड के मूल प्रमाण पत्र यानि मार्कशीट संबंधित मदरसों में उपलब्ध होंगे, और छात्रों को उन्हें आने वाले सप्ताह में प्राप्त करना होगा।
बिहार मदरसा रिजल्ट 2024 की मार्कशीट अभी भी अनंतिम है। अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से खुश नहीं है तो वह कॉपी दोबारा चेक करने के लिए आवेदन कर सकता है। इस आवेदन प्रक्रिया के बाद छात्र की फाइनल मार्कशीट दोबारा ऑनलाइन जारी की जाएगी।
पुनर्मूल्यांकन के लिए बिहार मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024
बिहार मदरसा बोर्ड द्वारा वस्तानिया, फोकानिया और मौलवी परीक्षाओं का परिणाम 2024 घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार अपने परिणाम से खुश नहीं हैं वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक साइट पर शुरू की जाएगी।
Bihar Board Madarsa Result 2024: बिहार मदरसा बोर्ड फौकानिया और मौलवी रिजल्ट कैसे चेक करें??
बिहार मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 को आप बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-bsmebpatna.com पर देख सकते हैं। बोर्ड ने 13 मार्च 2024 को वस्तानिया, फौकानिया और मौलवी परीक्षाओं के लिए बिहार मदरसा बोर्ड परीक्षाफल 2024 जारी किया था। बिहार मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के तरीके यहां देखें:
- ऑफिशियल वेबसाइट की URL- bsmebpatna.com पर जाएं।
- होम पेज पर "रिजल्ट" टैब पर क्लिक करें।
- फिर "फौकानिया/मौलवी परीक्षा परिणाम 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- अब "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
Bihar Madarsa Board Result 2024 पर उल्लिखित विवरण
छात्रों को बिहार बोर्ड मदरसा रिजल्ट डाउनलोड करना होगा और बिहार बोर्ड फौकानिया-मौलवी रिजल्ट 2024 पर निम्नलिखित विवरणों को देखना होगा:
- छात्र का नाम
- परीक्षा का नाम
- विषयों के नाम
- विषय कोड
- प्रत्येक विषय में कुल अंक
- प्राप्त अंक
- रिजल्ट स्टेट्स
- रिमार्क
Comments
All Comments (0)
Join the conversation