बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 और टॉपर्स लिस्ट का इंतजार ख़त्म हो गया है. बीएसईबी (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट के साथ ही बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स लिस्ट 2025 भी स्ट्रीम वाइज जारी कर दी गयी है. छात्र अपना रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर देख सकते है. इस बार लगभग 13 लाख छात्र-छात्राओं ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा दी थी, जिसमें साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल सभी स्ट्रीम के विद्यार्थी शामिल हैं.
Check Bihar Board Result Here.
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025:
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 के डिवीजन वाइज आंकड़े जारी कर दिए गए हैं. इस साल कुल पास प्रतिशत 86.50% रहा है। प्रथम श्रेणी में 5,08,540 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है, वहीं द्वितीय श्रेणी में 5,07,002 छात्र पास हुए हैं। तृतीय श्रेणी में कुल 91,788 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है. डिवीजन वाइज बच्चों का पास परसेंटेज आप यहां देख सकते है-
श्रेणी | विवरण |
---|---|
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत | 86.50% |
फर्स्ट डिवीजन | 5,08,540 छात्र |
सेकेंड डिवीजन | 5,07,002 छात्र |
थर्ड डिवीजन | 91,788 छात्र |
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025: टॉपर्स लिस्ट (स्ट्रीम वाइज टॉप 3 रैंक होल्डर्स)
रैंक | नाम | अंक | प्रतिशत | स्ट्रीम |
1 | प्रिया जायसवाल | 484 | 96.8% | साइंस |
1 | अंकिता कुमारी | 473 | 94.6% | आर्ट्स |
1 | शाकिब शाह | 473 | 94.6% | आर्ट्स |
1 | रोशनी कुमारी | 475 | 95% | कॉमर्स |
2 | आकाश कुमार | 480 | 96% | साइंस |
2 | अनुश्का कुमारी | 471 | 94.2% | आर्ट्स |
2 | अंतरा खुशी | 473 | 94.6% | कॉमर्स |
3 | रवि कुमार | 478 | 95.6% | साइंस |
3 | रोकैया फातिमा | 470 | 94% | आर्ट्स |
3 | आरती कुमारी | 470 | 94% | आर्ट्स |
3 | सानिया कुमारी | 470 | 94% | आर्ट्स |
3 | सृष्टि कुमारी | 471 | 94.2% | कॉमर्स |
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स अवॉर्ड 2025:
इस साल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के टॉप 5 छात्रों को पिछली बार से दोगुना नकद इनाम दिया जाएगा।
-
पहला स्थान: ₹2 लाख (पहले ₹1 लाख)
-
दूसरा स्थान: ₹1.5 लाख (पहले ₹75,000)
-
तीसरा स्थान: ₹1 लाख (पहले ₹50,000)
-
चौथा और पाँचवां स्थान: ₹30,000 प्रत्येक (पहले ₹15,000)
सभी टॉपर्स को एक लैपटॉप, प्रमाणपत्र और मेडल भी दिया जाएगा.
इसके अलावा, हर स्ट्रीम के टॉप 5 छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति भी मिलेगी:
-
सामान्य स्नातक पाठ्यक्रम (3 साल): ₹1,500 प्रति माह
-
प्रोफेशनल और टेक्निकल कोर्स (4-5 साल): ₹2,500 प्रति माह
यह छात्रवृत्ति पूरे कोर्स की अवधि तक दी जाएगी.
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025: आर्ट्स टॉपर्स लिस्ट और प्राप्त अंक:
रैंक | नाम | अंक | प्रतिशत |
1 | अंकिता कुमारी | 473 | 94.6% |
1 | शाकिब शाह | 473 | 94.6% |
2 | अनुश्का कुमारी | 471 | 94.2% |
3 | रोकैया फातिमा | 470 | 94% |
3 | आरती कुमारी | 470 | 94% |
3 | सानिया कुमारी | 470 | 94% |
4 | अंकित कुमार | 469 | 93.8% |
5 | अंशु रानी | 468 | 93.6% |
5 | चंद्रमणि लाल | 468 | 93.6% |
5 | ऋषु कुमार | 468 | 93.6% |
5 | संजना कुमारी | 468 | 93.6% |
5 | तनु कुमारी | 468 | 93.6% |
5 | अर्चना मिश्रा | 468 | 93.6% |
कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए इस डेट को करें आवेदन:
बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 की तारीख घोषित कर दी गई है. यह परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी. जिन छात्र-छात्राओं के किसी विषय में नंबर कम आए हैं या फेल हुए हैं, वे इसमें शामिल हो सकते हैं. कंपार्टमेंट रिजल्ट 31 मई 2025 को जारी किया जाएगा.
Bihar 12th Result 2025ओवरऑल पास प्रतिशत 86.56
BSEB 12th Result 2025 में साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 89.50% रहा, जबकि आर्ट्स में 82.75% और कॉमर्स में 94.77% छात्र पास हुए हैं. इस साल ओवरऑल पास प्रतिशत 86.56% दर्ज किया गया है. खास बात यह रही कि कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप 5 रैंक में कुल 7 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है.
Bihar Board 12th Result 2025 कुछ ऐसा रहा रिजल्ट:
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में इस बार साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 89.50% रहा है. वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में 82.75% और कॉमर्स स्ट्रीम में 94.77% छात्र पास हुए हैं. कुल मिलाकर इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा का ओवरऑल पास प्रतिशत 86.56% दर्ज किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा.
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म. 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी इस बार स्ट्रीम वाइज टॉपर्स लिस्ट भी जारी. छात्र अपना Bihar Board रिजल्ट रोल नंबर, रोल कोड और नाम से चेक कर सकते हैं.
Bihar Board 12th Result 2025 टॉपर्स ने नाम आये सामने:
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर जारी कर दिया गया है. परिणाम की घोषणा बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने की। इस बार साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 89.50% और कॉमर्स स्ट्रीम का 94.77% रहा है, जो पिछली बार से बेहतर है। छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। रिजल्ट के साथ साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है.
interbiharboard.com प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू:
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है और रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है. छात्र अब अपना रिजल्ट interbiharboard.com पर जाकर चेक कर सकते हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट जारी करते हुए टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत की जानकारी साझा की है.
interbiharboard.com प्रेस कॉन्फ्रेंस में देरी:
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 थोड़ी ही देर में जारी किया जा रहा है. आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर रिजल्ट चेक किया जा सकेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है, जहां शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रिजल्ट जारी करेंगे। रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट और स्ट्रीम वाइज प्रदर्शन की पूरी जानकारी भी साझा की जाएगी.
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2025 - स्ट्रीम वाइज देखें टॉपर्स
Bihar Board Toppers List 2025 Class 12: रिजल्ट के साथ ही बिहार बोर्ड सभी स्ट्रीम यानी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स की टॉपर्स लिस्ट जारी करेगा. टॉपर्स लिस्ट में टॉप रैंक पाने वाले छात्रों के नाम, रोल नंबर और मार्क्स की डिटेल्स होगी. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या हमारी रिजल्ट वेबसाइट के जरिए टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं.
रोल नंबर और रोल कोड से ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.interresult2025.com या www.interbiharboard.com पर जाएं.
- ‘Bihar Board 12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
- ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा.
- इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2024:
विगत वर्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के परिणाम और टॉपर्स लिस्ट जारी की थी. जहां करीब 12,51,684 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिसमें कुल 98.4% का शानदार पास प्रतिशत दर्ज किया गया था. तीनों स्ट्रीम - साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य का नाम रोशन किया था. बिहार बोर्ड हर साल टॉपर्स की सत्यापन प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू और हैंडराइटिंग मिलान करता है, जिससे परिणामों की शुद्धता बनी रहे. आइए नजर डालते हैं 2024 की टॉपर्स लिस्ट पर, जिसमें 24 होनहार विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया था. बता दें की इस साल भी बोर्ड की ओर से टॉपर्स लिस्ट जारी की जा रही है.
स्ट्रीम | टॉपर का नाम | अंक (500 में) | प्रतिशत (%) |
साइंस | मृतुंजय कुमार | 481 | 96.2% |
आर्ट्स | तुषार कुमार | 482 | 96.4% |
कॉमर्स | प्रिया कुमारी | 478 | 95.6% |
इन टॉपर्स ने अपनी मेहनत और लगन से बिहार का नाम रोशन किया था. बोर्ड हर साल इन मेधावी छात्रों को सम्मानित करता है ताकि बाकी छात्र भी प्रेरित हो सकें. पिछले साल तीनों स्ट्रीम्स से कुल 24 छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation