BSEB Bihar Deled online Application 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड 2025 के लिए आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया है. जो उम्मीदवार बिहार डीएलएड कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2025 है.
BSEB Bihar Deled 2025
इवेंट्स | तारीख |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 11 जनवरी 2025 |
आवेदन समाप्त होने की तिथि | 22 जनवरी 2025 |
शुल्क की अंतिम तिथि | 22 जनवरी 2025 |
एडमिट कार्ड 2025 रिलीज की तिथि | 17 फरवरी 2025 |
परीक्षा तिथि | 27 फरवरी 2025 |
रिजल्ट रिलीज की तिथि | 15 अप्रैल 2025 |
BSEB Bihar Deled online Application 2025
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड 2025 के लिए आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया है. उम्मीदवार deledbihar.com से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
BSEB Bihar Deled के लिए 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
बिहार डीएलएड भर्ती के लिए आवेदन लिंक एक्टिव होगया है. डीएलएड आवेदन के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरुरी है इसके साथ ही उम्मीदवारों का 50प्रतिशत अंकों के साथ इंटर पास होना जरुरी है. इसके साथ ही जो छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 12 की इंटरमीडिएट 2025 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं वे भी बिहार डी.एल.एड परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदन के लिए उम्मीदवारों का 17 वर्ष की आयु पूरी होना जरुरी है.
BSEB Bihar Deled आवेदन के चरण
चरण 1: बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएं।
चरण 2: होमपेज से बिहार डीएलएड 2025 आवेदन पत्र पर क्लिक करें।
चरण 3: मांगे गए विवरण को दर्ज करें।
चरण 4: बिहार डीएलएड आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग करें।
चरण 5: फॉर्म सबमिट करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें
बिहार डीएलएड परीक्षा पैटर्न 2025
विषय | प्रश्न | अंक | समय |
सामान्य हिंदी / सामान्य उर्दू | 25 | 25 | 150 मिनट |
गणित | 25 | 25 | |
विज्ञान | 20 | 20 | |
सामाजिक अध्ययन | 20 | 20 | |
सामान्य अंग्रेजी | 20 | 20 | |
तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क | 10 | 10 | |
कुल | 120 | 120 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation