Bihar CET BEd 5th Merit List 2026: बिहार सीईटी बीएड 5वीं मेरिट लिस्ट biharcetbed-brabu.in जारी, अलॉटमेंट लिस्ट करें डाउनलोड

Last Updated: Aug 10, 2026, 18:09 IST

Bihar CET BEd 5th Merit List 2026: बिहार बीएड सीईटी 5वीं मेरिट लिस्ट आज 10 अगस्त को जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।  

Bihar CET BEd 5th Merit List 2026
Bihar CET BEd 5th Merit List 2026

Bihar CET BEd 5th Merit List 2026: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) ने बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की 5वीं मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यूनिवर्सिटी की ओर से 5वीं मेरिट लिस्ट आज 10 अगस्त को जारी की गई है। उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर लिस्ट देख सकते हैं। जिन छात्रों की सीट कंफर्म हुई है, उन्हें शुल्क भुगतान और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तय समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।

Bihar CET BEd 5th Merit List 2026: मेरिट लिस्ट जारी 

बिहार सीईटी बीएड 5वीं मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जारी कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 7 जून को किया गया था। सिलेक्ट किए गए छात्रों को 11 अगस्त तक 3000 रुपये का सीट अलॉटमेंट शुल्क जमा कराना होगा। यह प्रक्रिया 12 अगस्त तक पूरी की जाएगी। यूनिवर्सिटी की ओर से 3 अगस्त को बिहार बीएड चौथी कट ऑफ लिस्ट जारी की गई थी। 

यहां क्लिक करें - बिहार सीईटी बीएड 5वीं मेरिट लिस्ट 2026

Bihar BEd 5th Merit List 2026: हाइलाइट्स 

बिहार बीएड सीईटी बिहार के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट में दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। मेरिट लिस्ट से जुड़ी अन्य डिटेल्स उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 

यूनिवर्सिटी का नाम 

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BRABU)

एग्जाम का नाम 

बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-BEd) 2026 

अवधि 

2 वर्षीय बीएड 

पांचवी मेरिट लिस्ट 

10 अगस्त, 2026 

भुगतान करने की तिथि 

10 से 11 अगस्त, 2026 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रवेश 

10 से 12 अगस्त, 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

biharcetbed-brabu.in

Bihar BEd 5th Merit List 2026: बिहार बीएड सीईटी मेरिट लिस्ट ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

बिहार सीईटी बीएड 5वीं मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, Bihar CET BEd 2nd Merit List 2026 पर जाएं।

स्टेप 3 लॉगिन करने के बाद Bihar CET BEd 5th Merit List 2026 पर क्लिक करें।

स्टेप 4 आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 5 कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड करें।

स्टेप 6 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Also read: UP Police Constable PST Admit Card 2026

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 10, 2026, 18:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News