Bihar Civil Court Peon Admit Card 2026 Date OUT: इस तिथि को जारी होगा बिहार सिविल कोर्ट एडमिट कार्ड, देखें आधिकारिक नोटिस

Last Updated: Feb 24, 2026, 10:30 IST

Bihar Civil Court Peon Admit Card 2026: बिहार सिविल कोर्ट एडमिट कार्ड 2026 चपरासी/ऑर्डरली पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा 15 मार्च 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। उम्मीदवार OMR आधारित प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट patna.dcourts.gov.in से बिहार सिविल कोर्ट हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar Civil Court Peon Admit Card 2026
Bihar Civil Court Peon Admit Card 2026

Bihar Civil Court Peon Admit Card 2026: बिहार सिविल कोर्ट ने चपरासी/ऑर्डरली (Peon) भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बिहार सिविल कोर्ट पीयन एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा से 10 दिन पहले 5 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

बिहार सिविल कोर्ट पीयन परीक्षा 15 मार्च 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा OMR आधारित प्रारंभिक परीक्षा होगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें और परीक्षा तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता ध्यानपूर्वक जांच लें। लेटेस्ट अपडेट और आधिकारिक नोटिस के लिए समय-समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें।

Bihar Civil Court Peon Admit Card 2026 Date Notice PDF

बिहार सिविल कोर्ट, पटना ने एम्प्लॉयमेंट नोटिस नंबर 04/2022 के तहत 1673 पदों पर अटेंडेंट [Peon (जनरल + ऑर्डरली)] भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि संबंधी आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे नीचे बिहार सिविल कोर्ट द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।

Screenshot 2026-02-24 101224

बिहार सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 हाइलाइट्स

इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन Bihar Civil Court, पटना द्वारा किया जा रहा है। यह भर्ती एम्प्लॉयमेंट नोटिस नंबर 04/2022 के तहत अटेंडेंट [Peon (General + Orderly)] पद के लिए निकाली गई है। इस अभियान के माध्यम से कुल 1673 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी तालिका देखें।

विवरण

जानकारी

भर्ती एजेंसी

बिहार सिविल कोर्ट, पटना

पद का नाम

अटेंडेंट [Peon (General + Orderly)]

रोजगार नोटिस नंबर

04/2022

कुल पद

1673

एडमिट कार्ड तिथि

05 मार्च 2026

परीक्षा तिथि

15 मार्च 2026 (रविवार)

आधिकारिक वेबसाइट

patna.dcourts.gov.in

बिहार सिविल कोर्ट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

बिहार सिविल कोर्ट अटेंडेंट/पियन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स यहां से प्राप्त करें:

  1. Bihar Civil Court की वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज के Latest News सेक्शन में “Download Admit Card…” लिंक पर क्लिक करें।

  3. एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज खुलेगा।

  4. अपना Application Number और Date of Birth डालें।

  5. स्क्रीन पर दिख रहा Security Code भरें।

  6. Login पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 24, 2026, 10:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News