Bihar DElEd Admit Card 2026: बिहार डीएलएड हॉल टिकट PDF कैसे डाउनलोड करें?
Bihar DElEd Admit Card 2026: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट form.bsebdeled.com/login पर जारी किया जाएगा। बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 8 से 22 जून 2026 तक राज्यभर में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इस लेख के माध्यम से एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे कहां से और कैसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar DElEd Admit Card 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार DElEd परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड 28 मई 2026 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट form.bsebdeled.com/login पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। बिहार D.El.Ed एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा। हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उस पर अपना परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश चेक कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बिहार D.El.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 8 जून से 22 जून 2026 तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा एक ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) है, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इस परीक्षा हल करने के लिए उम्मीदवारों को 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट) का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। जबकि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में परीक्षा से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | बिहार D.El.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 |
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) |
| एडमिट कार्ड जारी तिथि | 28 मई 2026 |
| परीक्षा तिथि | 8 जून से 22 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड मोड | ऑनलाइन |
| आवश्यक विवरण | रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि |
| आधिकारिक वेबसाइट |
Bihar DElEd Admit Card 2026 Kaise Download Kare?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप form.bsebdeled.com/login पर जाएं
-
फिर होम पेज पर मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और परीक्षा में प्रवेश के लिए प्रिंट करें।
बिहार बोर्ड DElEd हॉल टिकट पर दी गई जानकारी
बिहार डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें। प्रवेश पत्र निम्नलिखित जानकारी उल्लिखित होती है।:
-
परीक्षार्थी का नाम
-
रोल नंबर
-
रजिस्ट्रेशन नंबर
-
पिता का नाम
-
माता का नाम
-
जन्म तिथि
-
परीक्षा केंद्र कोड
-
परीक्षा केंद्र का पता
-
परीक्षा की तिथि और समय
-
फोटो
-
हस्ताक्षर
-
जरूरी परीक्षा निर्देश
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.