BPSC 72nd Exam Date 2026: बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा फिर टली, नई तिथि को लेकर जल्द मिलेगी जानकारी

Last Updated: Oct 8, 2026, 09:26 IST

BPSC 72 Exam Date 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से परीक्षा की संशोधित तारीख की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

BPSC 72 Exam Date 2026 Postponed Notice
BPSC 72 Exam Date 2026 Postponed Notice

BPSC 72nd CCE Prelims Exam Date 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा पहले 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली थी। अब उम्मीदवारों को परीक्षा की नई तिथि जारी होने का इंतजार है। आयोग की ओर से नई तिथि जारी होने के बाद अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक पोर्टल पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकेंगे।

BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की नई डेट कब आएगी?

BPSC 72वीं CCE प्रारंभिक परीक्षा की नई डेट अभी घोषित नहीं की गई है। आयोग की ओर से परीक्षा की संशोधित तारीख से संबंधित आधिकारिक सूचना बाद में जारी की जाएगी।

बता दें कि BPSC के परीक्षा कैलेंडर में 72वीं Integrated CCE की प्रारंभिक परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जाने का उल्लेख था। परीक्षा स्थगित होने के बाद अब उम्मीदवार नई तिथि की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

Screenshot 2026-10-08 090052

पहले भी बदली जा चुकी है एग्जाम डेट

BPSC 72वीं CCE की प्रारंभिक परीक्षा तिथि पहले भी संशोधित की जा चुकी है। परीक्षा की शुरुआती तारीख 26 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी। बाद में संशोधित कार्यक्रम के तहत परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित की गई। अब इस तारीख को भी स्थगित कर दिया गया है।

इस बदलाव के कारण अभ्यर्थियों को नई डेट का इंतजार करना होगा। हालांकि, नई तारीख घोषित होने तक उम्मीदवार अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं और संशोधित शेड्यूल जारी होने के बाद अपनी रणनीति में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।

BPSC 72वीं परीक्षा 2026 हाइलाइट्स

अभ्यर्थी नीचे दी तालिक में बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

परीक्षा का नाम

72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2026

कुल रिक्तियां

1,186 पद

प्रारंभिक परीक्षा की पुरानी तारीख

26 जुलाई 2026

परीक्षा तारीख

25 अक्टूबर 2026 (स्थगित)

नई परीक्षा तिथि

जल्द

परीक्षा का माध्यम

ऑफलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

bpsc.bihar.gov.in

उम्मीदवार कहां देखें लेटेस्ट अपडेट?

BPSC 72वीं CCE Prelims 2026 से संबंधित नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट के Notices और Exam Calendar सेक्शन को नियमित रूप से चेक करते रहें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 8, 2026, 09:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News