Bihar Police Havildar Instructor Vacancy 2026: बिहार पुलिस में हवलदार प्रशिक्षकों के 122 पदों पर भर्ती, 1 मई से करें आवेदन
BPSSC Bihar Police Havildar Instructor Vacancy 2026: BPSSC ने बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026, 28 अप्रैल 2026 को 122 रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार जो इच्छुक है और आवेदन करने की सोच रहा है, वे आधिकारिक वेबसाइट को ध्यान से पढ़ें उसके बाद ही आवेदन करें।
BPSSC Bihar Police Havildar Instructor Vacancy 2026: बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार पुलिस में हवलदार प्रशिक्षक (Havildar Instructor) के 122 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 मई 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 1 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार पुलिस विभाग में प्रशिक्षक पदों पर की जाएगी। BPSSC बिहार पुलिस हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 के बारे में सभी जानकारी नीचे लेख से प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar Police Havildar Instructor Vacancy 2026 के बारे में
उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में BPSSC बिहार पुलिस हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती का नाम | बिहार पुलिस हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 |
| विभाग का नाम | होम गार्ड विभाग, बिहार |
| विज्ञापन संख्या | 05/2026 |
| पद का नाम | हवलदार प्रशिक्षक |
| कुल पदों की संख्या | 122 |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 1 मई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 1 जून 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
| नौकरी का स्थान | बिहार |
| आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF |
बिहार पुलिस में हवलदार के लिए Eligibility क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नही होनी चाहिए । आयु सीमा और पात्रता से जुड़ी सभी जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कितना जमा करना होगा आवेदन शुल्क?
BPSSC बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय 100 रुपये का, वापस न होने वाला (non-refundable) शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एक समान है।
हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती का Selection Process क्या है?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची उम्मीदवारों के प्रदर्शन के अनुसार तैयार की जाएगी।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.