बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों में बीसीए सुपरवाइजर के 1665 पदों पर भर्ती के लिए आरआरबी/पीएसयू से स्केल I/II ग्रेड से सेवानिवृत्त अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. आरआरबी/पीएसयू से सेवानिवृत्त अधिकारी निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 13 दिसंबर 2016 तक आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि: 13 दिसंबर 2016
पदों का विवरण
- बीसीए सुपरवाइजर – 1665 पद
अलवर | 137 |
बांसवाड़ा | 272 |
भरतपुर | 239 |
बारान | 183 |
भीलवाड़ा | 250 |
चित्तौड़गढ़ | 144 |
चुरू | 120 |
झुंझुनू | 32 |
कोटा | 61 |
नीम का थाना | 60 |
सवाई माधोपुर | 111 |
सीकर | 56 |
कुल | 1665 |
योग्यता मानदंड
शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता व अनुभव:
बीसीए सुपवाइजर: आरआरबी/पीएसयू से स्केल I/II ग्रेड से सेवानिवृत्त अधिकारी और ग्रामीण बैंकिंग में कार्य करने का अनुभव.
आयु सीमा: अधिकतम 65 वर्ष.
चयन प्रक्रिया
चेयरमैन की अध्यक्षता में बनी चयन समिति के द्वारा उम्मीदवारों का चयन ग्रुप डिस्कशन/प्रेजेंटेशन और अंतत: इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन 13 दिसंबर 2016 तक संबंधित रीजनल ब्रांच में जमा कर सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation