BSSC Inter Level Vacancy 2023: इंटर पास के लिए 11 हजार से अधिक पदों के लिए निकली भर्ती, 27 सितम्बर से करें आवेदन, यहाँ चेक करें पूरी डिटेल्स

BSSC Inter Level Vacancy 2023: बिहार में नॉन टीचिंग के 11098 नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हो गई हैI इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 सितम्बर से आवेदन कर सकते हैंI भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए डिटेल्स यहाँ चेक करें-

Sep 20, 2023, 14:16 IST
इंटर पास के लिए 11 हजार से अधिक पदों के लिए निकली भर्ती, 27 सितम्बर से करें आवेदन, यहाँ चेक करें पूरी डिटेल्स
इंटर पास के लिए 11 हजार से अधिक पदों के लिए निकली भर्ती, 27 सितम्बर से करें आवेदन, यहाँ चेक करें पूरी डिटेल्स

BSSC Inter Level Vacancy 2023:  बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने विज्ञापन संख्या 02/23 के माध्यम से (10+2) द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की है। बिहार सरकार के तहत विभिन्न विभागों में 11098 रिक्तियों के लिए बीएसएससी इंटर लेवल 2023 अधिसूचना 19 सितंबर 2023 को जारी की गई है। योग्य उम्मीदवार बीएसएससी इंटर स्तरीय भर्ती 2023 के लिए वेबसाइट onlinebssc.com या bssc.bihar.gov.in से 27 सितंबर 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स नीचे चेक कर सकते हैं -      

BSSC Inter Level Vacancy 2023: महत्वपूर्ण विवरण 

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने 11098 नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हैI पदों पर भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे चेक कर सकते हैं -

आर्गेनाइजेशन का नाम 

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी)

विज्ञापन संख्या 

02/23

रिक्ति का नाम 

नॉन टीचिंग

पदों की संख्या 

11098 

अधिसूचना जारी होने की तिथि 

19 सितम्बर 2023  

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि 

27 सितम्बर 2023  

आवेदन की अंतिम तिथि 

11 नवम्बर 2023  

ऑफिसियल वेबसाइट 

bssc.bihar.gov.in

BSSC Inter Level Recruitment Notification 2023

BSSC Inter Level Vacancy 2023: पदों का विवरण 

पद का नाम 

संख्या 

निम्न वर्गीय लिपिक (पथ निर्माण विभाग) 

51 

निम्न वर्गीय लिपिक (मद्य निर्माण विभाग) 

445

निम्न वर्गीय लिपिक (गृह विभाग) 

25

निम्न वर्गीय लिपिक (गृह विभाग विधि विज्ञान प्रयोगशाला) 

14

निम्न वर्गीय लिपिक (श्रम संसाधन विभाग) 

24

निम्न वर्गीय लिपिक (अल्प संख्यक विभाग) 

82

निम्न वर्गीय लिपिक (पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) 

36

निम्न वर्गीय लिपिक ( निर्देशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण) 

311

निम्न वर्गीय लिपिक (श्रमायुक्त श्रम विभाग) 

75

फैलेरिया निरीक्षक (अल्प संख्यक कल्याण विभाग) 

91 

सहायक अनुदेशक ( मंत्री मंडलीय सचिवालय) 

10 

निम्न वर्गीय लिपिक (नागरिक सुरक्षा महानिर्देशालय) 

55

राजस्व कर्मचारी (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग) 

4614

पंचायत सचिव (पंचायती राज विभाग) 

4554

निम्न वर्गीय लिपिक ( पंचायती राज विभाग )

3532

निम्न वर्गीय लिपिक (खान एवं भूतत्व विभाग) 

75

निम्न वर्गीय लिपिक (परिवहन विभाग) 

116

निम्न वर्गीय लिपिक  (नगर विकास एवं आवास विभाग )

2723

निम्न वर्गीय लिपिक (अनुसूचित जाति विभाग) 

309

टंकक सह लिपिक (मंत्री मंडल सचिवालय) 

5

निम्न वर्गीय लिपिक ( पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग )

14

निम्न वर्गीय लिपिक ( सहकारिता विभाग) 

172 

BSSC Inter Level Vacancy 2023: योग्यता 

उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरुरी हैI साथ ही उम्मीदवारों की आयु सीमा 18-37 वर्ष है। आयु की गणना के लिए निर्णायक तिथि 1.8.2023 है। आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।     

BSSC Inter Level Vacancy 2023 : आवेदन प्रक्रिया 

बीएसएससी इंटर स्तरीय रिक्ति 2023 के लिए आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें

  • अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें या वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं
  • आवेदन पत्र भरें
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
  • शुल्क भुगतान करें
  • आवेदन पत्र प्रिंट करें
Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018.and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News