CBSE Board Result 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

May 13, 2025, 16:37 IST

CBSE Board Result 2025 Date and Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि कि सीबीएसई के 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।  रिजल्ट देखने के लिए यह लेख पढ़ें। 

सीबीएसई रिजल्ट 2025
सीबीएसई रिजल्ट 2025

Check CBSE 10th Result 2025 Here

Check CBSE 12th Result 2025 Here

CBSE Board Result 2025 Date and Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि कि सीबीएसई के 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड द्वारा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है।  बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट भी जारी हो गया है। 

ऐसे छात्र, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पहुंच अपना रिजल्ट देख सकते हैं।  जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

cbse 2025 results 10वीं का ऑवरऑल रिजल्ट 

पंजीकृत अभ्यर्थी (2025): 2,385,079
उपस्थित अभ्यर्थी (2025): 2,371,939
उत्तीर्ण अभ्यर्थी (2025): 2,221,636
समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत (2025): 93.66%
2024 से उत्तीर्ण प्रतिशत में वृद्धि: 0.06% (2024 में 93.60%)।

cbse result 2025: 1.9 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 10 में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए

इस वर्ष 199944 या 8.43 प्रतिशत छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

digilocker cbse result class 10: नोएडा में 89.41% रिजल्ट, औसत से थोड़ा कम

नोएडा क्षेत्र ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 में 89.41% की पास दर दर्ज की। पटना (91.90%) और देहरादून (91.60%) जैसे क्षेत्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि गुवाहाटी 84.14% के साथ सबसे कम रहा।

10th cbse result: दिल्ली के छात्रों का ऑवरऑल परिणाम

दिल्ली से सीबीएसई छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.14 प्रतिशत है।
पंजीकृत: 328701
उपस्थित: 327041
उत्तीर्ण: 311138
उत्तीर्ण प्रतिशत: 95.14 प्रतिशत

results.cbse.nic: लिंग के अनुसार उत्तीर्ण प्रतिशत

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 में लिंग के अनुसार उत्तीर्ण प्रतिशत नीचे दिया गया है:
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 95 प्रतिशत
लड़कें: 92.63 प्रतिशत
ट्रांसजेंडर- 95 प्रतिशत

CBSE 12th result 2025: बीते वर्षों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट

  • 2022: 22 जुलाई   
  • 2021: 3 अगस्त
  • 2020: 13 जुलाई
  • 2023: 12 मई
  • 2024: 13 मई
  • 2025: 13 मई

CBSE 12th result 2025: 12वीं बोर्ड रिजल्ट एक नजर में  

 

विवरण जानकारी
पंजीकृत उम्मीदवार 17,04,367
उपस्थित उम्मीदवार 16,92,794
उत्तीर्ण उम्मीदवार 14,96,307
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.64%
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.70%
ट्रांसजेंडर का उत्तीर्ण प्रतिशत 100%
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39%

CBSE 12th result 2025: छात्रों और शिक्षकों की भलाई के लिए CBSE की मुख्य बातें

शिक्षकों के लिए आराम: रविवार और छुट्टियों के दिन मूल्यांकन कार्य बंद रखकर CBSE ने शिक्षकों, जिनमें से कई महिलाएं हैं, के कार्य-जीवन संतुलन के प्रति संवेदनशीलता दिखाई,  जिससे एक अधिक संतुलित और टिकाऊ कार्य वातावरण सुनिश्चित हुआ।

कुंभ मेले के दौरान सहायता: दूसरा उदाहरण प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ CBSE के सहयोग को रेखांकित करता है। कार्यक्रम की विशालता को देखते हुए यह योजना यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक थी कि छात्र बिना किसी बाधा के अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें।

CBSE 12th result 2025 : केवल शीर्ष 0.1 प्रतिशत छात्रों के लिए मेरिट सूची

छात्रों के बीच अनहेल्दी प्रतिस्पर्धा को रोकने के लिए CBSE ने कोई मेरिट सूची तैयार या घोषित नहीं करने का निर्णय लिया है। बोर्ड छात्रों को प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी भी आवंटित नहीं करता है। हालांकि, CBSE प्रत्येक विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष 0.1% छात्रों को मेरिट प्रमाण पत्र जारी करेगा। ये प्रमाण पत्र छात्र के डिजिलॉकर खाते में उपलब्ध कराए जाएंगे। यह नीति छात्रों पर अनावश्यक दबाव को कम करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से है। मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेरिट प्रमाण पत्र के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।

CBSE 12th result 2025: दिल्ली में क्या रहा रिजल्ट  

क्षेत्र पंजीकृत छात्र उपस्थित छात्र उत्तीर्ण छात्र उत्तीर्ण %
दिल्ली-पूर्व 1,80,162 1,79,422 1,70,551 95.06%
दिल्ली-पश्चिम 1,27,943 1,27,311 1,21,411 95.37%
समग्र दिल्ली क्षेत्र 3,08,105 3,06,733 2,91,962 95.18%

इस तालिका से पता चलता है कि समग्र रूप से दिल्ली क्षेत्र का प्रदर्शन CBSE 12वीं परिणाम 2025 में काफी अच्छा रहा है, जिसमें 95.18% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। दिल्ली के दोनों क्षेत्रों, पूर्वी और पश्चिमी ने भी लगभग समान रूप से उच्च उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। दिल्ली पश्चिम क्षेत्र ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है।

CBSE 12th result 2025: दिल्ली पश्चिम क्षेत्र से 95.37 प्रतिशत उत्तीर्ण

दिल्ली पश्चिम क्षेत्र का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.37%  रहा है।

CBSE 12th result 2025: दिल्ली पूर्व क्षेत्र से 95.06 प्रतिशत उत्तीर्ण

दिल्ली पूर्व क्षेत्र का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.06% रहा है। यह जानकारी दर्शाती है कि दिल्ली क्षेत्र में छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, जिसमें दिल्ली पश्चिम क्षेत्र थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करते हुए 95.37% उत्तीर्ण प्रतिशत पर है, जबकि दिल्ली पूर्व क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.06% रहा है।

CBSE 12th result 2025: 1,29,095 छात्रों को कंपार्टमेंट

सीबीएसई में कुल 1,29,095 छात्र CBSE बोर्ड 12वीं की कंपार्टमेंट (पूरक) परीक्षा 2025 में शामिल होंगे। यह आंकड़ा दर्शाता है कि CBSE 12वीं के परिणाम 2025 में कुल 1,29,095 छात्रों को एक या अधिक विषयों में कंपार्टमेंट आया है, जिसके कारण वे अब इन विषयों की दोबारा परीक्षा देंगे।

CBSE 12th result 2025: JNV को मिला सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत

CBSE 12वीं परिणाम 2025 में जेएनवी (जवाहर नवोदय विद्यालय) का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 99.29% रहा, जहां 99.29% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। केंद्रीय विद्यालय स्कूलों का दूसरा सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत 99.05% है।

क्रमांक संस्थान का प्रकार उत्तीर्ण %
1 जेएनवी 99.29%
2 केवी 99.05%
3 एसटीएसएस 98.96%
4 सरकार द्वारा सहायता प्राप्त 91.57%
5 सरकारी 90.48%
6 स्वतंत्र 87.94%

CBSE 12वीं परिणाम 2025 लाइव: उमंग ऐप और डिजिलॉकर पर देखें

छात्र अब डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर अपना CBSE 12वीं का परिणाम 2025 देख सकते हैं। CBSE 12वीं का परिणाम देखने के लिए आधिकारिक लिंक जल्द ही सक्रिय होगा।

CBSE 12वीं result 2025 live: लड़कियों ने लड़कों को 5 प्रतिशत से अधिक से पछाड़ा

CBSE 12वीं परिणाम 2025 में लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिन्होंने 91.64% का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया है, जो लड़कों के 85.70% से 5.94% अधिक है।

लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 91.64%

लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 85.70%

कितने स्कूल रहे शामिल और कितने केंद्रों पर हुई परीक्षा

सीबीएसई में इस बार कुल 19299 स्कूल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इन स्कूलों के छात्रों के लिए 7330 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था।    

कितने प्रतिशत छात्र हुए हैं पास 

सीबीएसई 12वीं बोर्ड में इस बार कुल 1704367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से कुल 1692794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, शामिल छात्रों में से 1496307 छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा पास की है। इनका कुल पास प्रतिशत 88.39 फीसदी है। 

CBSE Board Result 2025: कब से कब तक हुआ था परीक्षा का आयोजन

साल 2025 में सीबीएसई द्वारा 15 फरवरी से लेकर 2 अप्रैल तक परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। ऐसे में अब छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

CBSE Board Result 2025: कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

-सबसे पहले आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर पहुंचना होगा।

-यहां सीबीएसई 10वीं रिजल्ट लिंक या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

-अब यहां सभी जरूरी जानकारी भरें, जैसे नाम व रोल नंबर आदि।
-सभी जानकारी को दोबारा पढ़ें और सबमिट करें।

-अब आपका सीबीएसई रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

-भविष्य के लिए आप रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसका प्रिंट आउट दे सकते हैं।

CBSE Board Result 2025: SMS से कैसे चेक करें रिजल्ट 

आप बिना बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन से CBSE10/12th, Roll No., DOB, school number, centre number लिखकर  7738299899 पर एसएमएस भेजना होगा।

CBSE Board Result 2025:कब तक आ सकता है रिजल्ट 

सीबीएसई की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो 12 या फिर 13 मई तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। वहीं, बीते दिनों कक्षा10वीं के रिजल्ट जारी करने के लेकर कई छात्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स(ट्वीटर) पर पोस्ट कर जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग की थी। 

CBSE Board Result 2025: बीते वर्ष कितने छात्र हुए थे पास 

सीबीएसई कक्षा 10वीं में साल 2024 में 93.6 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की थी। वहीं, 12वीं में 87.98 फीसदी छात्र सफल हुए थे। इस बार विशेषज्ञों द्वारा कुछ इसी प्रकार के आंकड़ों का अनुमान है। हालांकि, हर बार 12वीं में आर्टस् की तुलना में कॉमर्स व साइंस वर्ग के छात्र अधिक अंक प्राप्त करते हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News