CTET Notification July 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने CTET 2023 के जुलाई सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट यानी ctet.nic.in पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 26 मई, 2023 तक सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से उत्तीर्ण अंकों के साथ बी.एड. होना अनिवार्य है . उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा के विषय में विस्तृत जानकारी नीचे डिटेल्स में देख सकते हैं.
सीबीएसई पेपर I और पेपर 2 के लिए जुलाई और अगस्त 2023 में एक परीक्षा आयोजित करेगा। पेपर 1 उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा 1 से 5 तक के लिए शिक्षक बनना चाहता है जबकि पेपर 2 उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा 6वीं से 8वीं तक के लिए शिक्षक बनने के इच्छुक हैं।
CTET July Exam 2023 ओवरव्यू :
बोर्ड जुलाई 2023 के लिए सीटीईटी प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहा है। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में सीटीईटी जुलाई 2023 परीक्षा के विषय में विस्तृत जानकारी देख सकते हैं.
बोर्ड का नाम | केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
परीक्षा का नाम | केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जुलाई 2023 |
आवेदन प्रक्रिया शूरु होने की तिथि | 27 अप्रैल से 26 मई, 2023 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
परीक्षा की तिथि | जुलाई - अगस्त 2023 |
परीक्षा आयोजन का मोड | ऑनलाइन एग्जाम |
प्रमाणपत्र की वैधता | आजीवन |
अधिकारिक वेबसाइट | ctet.nic.in |
CTET July 2023 Exam Dates
CTET 2023 जुलाई सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 27अप्रैल 2023 |
CTET 2023 जुलाई सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि | 26 मई 2023 |
डेबिट/क्रेडिट कार्ड/नेट के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 26 मई 2023 |
बैंक द्वारा शुल्क के भुगतान का अंतिम सत्यापन | 29 मई 2023 |
उम्मीदवार द्वारा अपलोड किए गए विवरण में ऑनलाइन सुधार, यदि कोई हो तो | 29 में से 02 जून, 2023 |
CTET जुलाई एग्जाम डेट 2023 | जुलाई से अगस्त, 2023 (उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर परीक्षा की सटीक तारीख और शिफ्ट के साथ विवरण परीक्षा केंद्र का उल्लेख किया जाएगा) |
CTET July Exam एडमिट कार्ड डेट 2023 | परीक्षा के दो दिन पूर्व |
CTET July Exam रिजल्ट डेट | Bसितम्बर 2023 के आखिर तक |
CTET July Exam Date 2023
परीक्षा जुलाई 2023 से अगस्त 2023 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
CTET Exam 2023 Eligibility
दोनों स्तरों के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता नीचे टेबल में दी गई है:
लेवल | शैक्षिक योग्यता |
प्राइमरी टीचर | किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से उत्तीर्ण अंकों के साथ प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा। |
प्राथमिक शिक्षक | किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. |
CTET July Notification and Online Application Link
CTET Notification | |
CTET Online Application Link |
CTET July 2023 Registration Process :
चरण 1: सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
चरण 2: नए उपयोगकर्ता पंजीकरण बटन पर क्लिक करें और अपना विवरण भरें।
चरण 3: पूछे गए विवरण प्रदान करें और अपना पंजीकरण पूरा करें
चरण 4: परीक्षा केंद्र चुनें
चरण 5: परीक्षा देने का माध्यम चुनें।
चरण 6: इसके अलावा, आपको आधार कार्ड, और पैन कार्ड, शैक्षिक योग्यता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी इत्यादि भी दर्ज करना आवश्यक है।
चरण 5: निर्धारित प्रारूप में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें
चरण 6: परीक्षा शुल्क का भुगतान करें
भविष्य के उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation