‘कोई परिणाम अंतिम नहीं होता’: UP बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम रिजल्ट के बाद CM योगी ने लिखा छात्रों को संदेश
UPMSP बोर्ड के 10वीं, 12वीं के छात्र फेल या कम मार्क्स लाने पर परेशान न हो। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों के नाम एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक संदेश साझा किया है, जिससे छात्रों को होसला मिलेगा। साथ ही, उन्हें आगे बढ़ने की एक राह की उम्मीद भी दिखाई देगी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के एग्जाम रिजल्ट शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित हो किए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के CM यानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10वीं और 12वीं में फेल होने वाले छात्रों पर अपना पूरा ध्यान दिया है। CM ने कल मार्क्स लाने वाले या फेल होने वाले छात्रों के लिए एक प्रोत्साहन संदेश साझा किया।
जहां एक ओर सफलता पाने वाले छात्रों के घरों में जश्न का माहौल है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन छात्रों का हाथ थामा, जो इस बार अपने रिजल्ट से निराश हुए है। CM ने अपने प्रोत्साहन संदेश में कहा कि ‘सफलता जहां खुशी लाती है, वहीं असफलता निराशा का कारण बन सकती है, लेकिन दोनों ही जीवन के अभिन्न अंग हैं।
CM योगी ने सोशल मीडिया और ऑफिशियल माध्यमों से संदेश देते हुए कहा कि "एक मार्कशीट आपका भविष्य तय नहीं कर सकती।" उन्होंने छात्रों से "चारावेति-चारावेति" (आगे बढ़ते रहो) के मंत्र को याद रखने का आग्रह किया, और निरंतर प्रयास, दृढ़ता और प्रगति के महत्व पर जोर दिया।
मेरे प्यारे बच्चों,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 27, 2026
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। इस वर्ष का परीक्षाफल अत्यंत उत्साहजनक है।
मेरी यह पाती, विशेषकर उन बच्चों के लिए है, जो किन्हीं कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाये। सफलता और असफलता जीवन के अंग हैं। सफलता हमें उत्साहित… pic.twitter.com/4aMivbGUWC
मुख्यमंत्री के संदेश की मुख्य बातें
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र और संदेश में छात्रों के लिए तीन प्रमुख बिंदुओं पर काफी ज्यादा जोर दिया है। छात्र उन बातों को शॉर्ट में समझने के लिए यहां देखें।
- हार न मानें: मुख्यमंत्री ने कहा कि असफलता केवल एक सीख है, अंत नहीं। छात्र नई ऊर्जा के साथ फिर से प्रयास करें।
- पेरेंट्स से अपील: CM ने उन्होंने माता-पिता से आग्रह किया कि वे बच्चों पर किसी भी प्रकार का दबाव न डालें, बल्कि इस समय उनका सहारा बनें।
- उज्ज्वल भविष्य की कामना: सफल छात्रों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें 'नए उत्तर प्रदेश' का निर्माता बताया।
UPMSP 2026: एक नजर में रिजल्ट का सारांश
इस साल के बोर्ड परिणामों के मुख्य आंकड़े नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:
| इवेंट | हाईस्कूल (Class 10th) | इंटरमीडिएट (Class 12th) |
| कुल रजिस्टर्ड छात्र | 27 लाख+ | 24 लाख+ |
| कुल पास प्रतिशत | (लगभग) 89.5% | (लगभग) 82.6% |
| मुख्यमंत्री का पुरस्कार | मेधावी छात्रों को नकद राशि और टैबलेट | मेधावी छात्रों को नकद राशि और टैबलेट |
UP Result 2026: अगर रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं है, तो क्या करें?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "No Result Is Final" के मंत्र को ध्यान में रखते हुए, छात्र इन ऑप्शन को चुन सकते हैं:
1. स्क्रूटनी (Scrutiny) के लिए रजिस्ट्रेशन
अगर आपको लगता है कि आपके मार्क्स आपकी मेहनत के हिसाब से कम हैं, तो आप UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी कॉपियों को दोबारा चेक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
2. कंपार्टमेंट एग्जाम
एक या दो सब्जेक्ट में फेल होने पर छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड जल्द ही, उन छात्रों के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम की डेट्स की घोषणा करेगा, जिसका उपयोग करके आप अपने मार्क्स में सुधार कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री का यह संदेश उन लाखों छात्रों के लिए संजीवनी की तरह है, जो एग्जाम में फेल या कम मार्क्स लाने के दबाव से टूट चुके थें। छात्र CM योगी के इस "जीवन संभावनाओं से भरा है।" मंत्र को याद रखें। साथ ही, अपनी मेहनत को जारी रखें।
यहां भी पढ़े: Noida Schools: गर्मी के कारण नोएडा के स्कूलों का बदला गया समय, सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.