CUET UG Admit Card 2023 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 21 जून, 2023 को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए CUET UG 2023 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार बुधवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले हैं, वे अपना CUET UG हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि कुल 18,866 उम्मीदवार 21 जून को सीयूईटी यूजी 2023 के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं। उम्मीदवार अपने 'आवेदन संख्या' और 'जन्म तिथि' के साथ आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करके अपना सीयूईटी यूजी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
उम्मीदवार जो सीयूईटी यूजी परीक्षा में उपस्थित होने जा रहे हैं, वे नीचे दिए गए लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक से डाउनलोड करें एग्जाम हॉल टिकट | CUET UG 2023 Admit Card link |
CUET UG Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर 'डाउनलोड एडमिट कार्ड' पर क्लिक करें।
चरण 3. एक नया पेज खुलेगा, अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4. आपका सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5. एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
आपको बता दें कि अब तक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 21 से 31 मई और 01 जून से 20 जून 2023 को निर्धारित 27 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के लिए CUET (UG) 2023 के लिए प्रवेश पत्र और सिटी इंटिमेशन स्लिप की घोषणा कर दी है। 22 और 23 जून को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड भी बाद के दिनों में जारी किए जाएंगे।
Also Check: CUET 2023 Admit Card
Comments
All Comments (0)
Join the conversation