Delhi School EWS Result 2025: शिक्षा निदेशालय (DoE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए EWS/DG (Economically Weaker Section/Disadvantaged Group) श्रेणी के तहत नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए पहले ड्रॉ के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अभिभावक और छात्र DoE की आधिकारिक वेबसाइट (edudel.nic.in) पर जाकर अपना दिल्ली स्कूल ईडब्ल्यूएस रिजल्ट 2025 देख सकते हैं।
Delhi School EWS Admission Result 2025 Direct Link
दिल्ली स्कूल EWS एडमिशन रिजल्ट 2025 देखने के लिए आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना आवेदन संख्या (Application Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी।
Delhi School EWS Result 2025 Link | यहां क्लिक करें |
Delhi School EWS Admission 2025 Lottery Result
यदि आपका नाम पहली लिस्ट में नहीं है, तो निराश न हों। दूसरी और तीसरी लिस्ट भी जारी की जाएंगी। दूसरी लिस्ट अप्रैल 2025 में और तीसरी लिस्ट मई 2025 में जारी होने की संभावना है। नियमित रूप से edudel.nic.in वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। यदि आपको कोई समस्या आती है या अधिक जानकारी की आवश्यकता है, तो आप दिल्ली शिक्षा निदेशालय के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
कैसे देखें Delhi School EWS Result 2025?
दिल्ली स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए प्रवेश प्रक्रिया के तहत 2025-26 सत्र के लिए पहली कम्प्यूटरीकृत लॉटरी 5 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी। इस लॉटरी के रिजल्ट अब उपलब्ध हैं, और आप निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
- सबसे पहले DoE की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएँ।
- 'EWS/DG Admission' सेक्शन में जाएँ।
- लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और रिजल्ट देखें।
- चयनित छात्रों की सूची डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
प्रवेश प्रक्रिया ड्रॉ में चुने गए छात्रों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित स्कूल में जाना होगा और निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। आवश्यक दस्तावेजों में आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां अभिभावकों को प्रवेश औपचारिकताओं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को पूरा करने की अंतिम तिथि के लिए नियमित रूप से DoE वेबसाइट की जांच करते रहना चाहिए। किसी भी असुविधा से बचने के लिए सभी दस्तावेज समय पर तैयार रखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation