दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड में प्रबंधक इलेक्ट्रिकल के पद सहित अन्य 11 पदों के लिए करें आवेदन
दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (डीटीएल) ने प्रबंधक सहित अन्य 11 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित हैं. इच्छुक उम्मीदवार 18 अप्रैल 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (डीटीएल) ने प्रबंधक सहित अन्य 11 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित हैं. इच्छुक उम्मीदवार 18 अप्रैल 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड (डीटीएल) भर्ती 2017 के तहत, प्रबंधक (तकनीकी) के पद सहित अन्य 11 पद हैं और इन पदों के लिए पात्रता मानदंड नीचे दिए गए हैं.
उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल, आईटी, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो. उम्मीदवार अपने पद के अनुसार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार प्रबंधक (एचआर) -जी, दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड, तीसरा तल, शक्ति सदन, कोटला रोड, नई दिल्ली -110002, (दूरभाष संख्या: 23236599) के पते पर सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन भेज सकते हैं. आवेदन विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों (18 अप्रैल 2017) के भीतर कार्यालय में पहुंचना चाहिए.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 18 अप्रैल 2017
आयु सीमा:
56 वर्ष
पदों का विवरण:
• उप महाप्रबंधक (टी) - 02 पद
• उप महाप्रबंधक (वित्त) -01 पद
• प्रबंधक (तकनीक) - विद्युत -5 पद
• प्रबंधक (टेक) -सिविल-01
• उप प्रबंधक (वित्त) -01 पद
• सहायक प्रबंधक (वित्त) - 01 पद
