DFCCIL MTS PET Admit Card 2026 Released: मल्टी-टास्किंग स्टाफ PET परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, dfccil.com पर Direct Link

Last Updated: Feb 25, 2026, 17:04 IST

DFCCIL MTS PET Admit Card 2026 Released: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 12 और 13 मार्च को होने वाले फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए DFCCIL MTS PET एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। स्टेज II में क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स अब dfccil.com पर अपनी यूजर ID और पासवर्ड से लॉग इन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

DFCCIL MTS PET एडमिट कार्ड 2026 जारी हुआ!
DFCCIL MTS PET एडमिट कार्ड 2026 जारी हुआ!

DFCCIL MTS PET Admit Card 2026 OUT: Dedicated Freight Corridor Corporation of India Limited ने 12 और 13 मार्च, 2026 को होने वाले फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए DFCCIL MTS PET एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। CBT स्टेज II पास करने वाले कैंडिडेट्स, जिनका रिजल्ट 12 फरवरी, 2026 को घोषित हुआ था, वे अब PET के लिए एलिजिबल हैं। परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, और इसके बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी। कैंडिडेट्स जो PET में शामिल होने वाले है, वे dfccil.com पर जाकर अपना यूजर ID और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Screenshot 2026-02-25 163030

DFCCIL MTS PET Admit Card 2026 Download Link

DFCCIL MTS PET एडमिट कार्ड 2026 लिंक एक्टिव कर दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा और अपनी यूजर ID और पासवर्ड (या जन्म तिथि) डालने के बाद लॉगिन करके अपना हॉल टिकट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आसानी से अपना हॉल टिकट पीडीएफ प्राप्त कर सकते हैं।

DFCCIL MTS PET Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

DFCCIL MTS PET Schedule Notice PDF

यहां क्लिक करें

DFCCIL MTS PET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड MTS PET एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के सरल और आधिकारिक स्टेप्स नीचे देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  • होमपेज पर “Career” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें

  • वहां MTS PET Admit Card 2026 का लिंक खोजें

  • लिंक पर क्लिक करें

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें

  • सबमिट करें

  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा

  •  इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

अगर उम्मीदवारों को e-Admit Card डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की परेशानी होती है, तो वे अपनी समस्या ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल में दिए गए Helpdesk Tab के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार हेल्पडेस्क नंबर 022-61087535 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (शनिवार, रविवार और छुट्टियों को छोड़कर) संपर्क कर सकते हैं।

DFCCIL MTS PET परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज़

उम्मीदवारों को PET में शामिल होने के लिए परीक्षा स्थल पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है:

1. मूल आधार कार्ड / ई-आधार का प्रिंटआउट (फोटोकॉपी या स्कैन कॉपी मान्य नहीं होगी) या कोई अन्य वैध मूल फोटो पहचान पत्र जैसे वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि।
2. PET का E-Admit Card।
3. 4 हाल की रंगीन पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो

नोट: PET स्थल में प्रवेश केवल E-Admit Card और वैध फोटो पहचान पत्र दिखाने पर ही दिया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 25, 2026, 17:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News