DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और फीस डिटेल्स

Last Updated: Jun 27, 2026, 13:59 IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन (UG) कोर्सेज एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी छात्र रजिस्ट्रेशन करने के प्रोसेस को समझने के लिए यहां नीचे दिए स्टेप्स को देखें। साथ ही, रजिस्ट्रेशन करने के लिए डायरेक्ट लिंक को यहां से पाएं।

DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और फीस डिटेल्स
DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और फीस डिटेल्स

Delhi University UG Admissions: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन (UG) कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सेशन 2026-27 के लिए CSAS (Common Seat Allocation System) पोर्टल लॉन्च कर दिया है। साथ ही, इसे लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को भी ऑफिशियल रूप से 27 जून 2026 से शुरू कर दी गई है।

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के एग्जाम में पास होने वाले छात्र स्नातक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही, DU के नोटिस के अनुसार छात्र यूनिवर्सिटी के 70 कोर्स और 70 कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

DU UG Admission 2026 से जुड़ी सभी मुख्य डिटेल्स 

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 70 से ज्यादा कॉलेजों में लगभग 71,000+ सीटों पर एडमिशन की रेस शुरू हो चुकी है। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से CUET UG 2026 के स्कोर पर आधारित होगी। पूरा एडमिशन प्रोसेस मुख्य रूप से तीन फेज में पूरा किया जाएगा:

  1. फेज 1: डीयू के सीएसएएस (CSAS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना।
  2. फेज 2: मनपसंद कॉलेज और कोर्सेज की प्रेफरेंस चुनना।
  3. फेज 3: सीट अलॉटमेंट और कॉलेज में एडमिशन की फाइनल फीस को जमा करना।

Registration Process: स्टेप-बाय-स्टेप CSAS-UG के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कैसे करें? 

DU में CSAS-UG के पहले स्टेप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। छात्र रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. दिल्ली यूनिवर्सिटी के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल ugadmission.uod.ac.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर मौजूद ‘New Registration’ के बटन पर क्लिक करें। 

3. अपना CUET UG 2026 Application Number और जन्मतिथि को फिल करके रजिस्टर करें।

4. लॉगिन करने के बाद अपनी पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स को फिल और चेक करें

5. फिर, अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करें। फीस जमा होने के बाद ही आपका फॉर्म कम्प्लीट माना जाएगा।

CSAS-UG के लिए रजिस्ट्रेशन करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें 

Fees & Document Specifications: रजिस्ट्रेशन फीस और जरूरी डाक्यूमेंट्स की डिटेल्स 

DU ने सभी कैटेगरी के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस को काफी कम रखा गया है। छात्र यहां नीचे दी गई दोनों टेबल्स से रजिस्ट्रेशन फीस और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में जानें। 

सीएसएएस (CSAS) रजिस्ट्रेशन फीस

कैटेगरी 

रजिस्ट्रेशन फीस 

General / OBC-NCL / EWS

₹250

SC / ST / PwBD

₹100

ECA / Sports Quota (अतिरिक्त)

₹100 (प्रति कोटा)

BFA / B.Sc (PE, HE & S) / B.A. Music (अतिरिक्त)

₹400

डॉक्यूमेंट अपलोड साइज गाइडलाइन

डॉक्यूमेंट का नाम

फाइल साइज

फाइल फॉर्मेट 

पासपोर्ट साइज फोटो

10 KB से 50 KB

JPG / JPEG / PNG

छात्र के हस्ताक्षर 

10 KB से 50 KB

JPG / JPEG / PNG

10वीं और 12वीं की मार्कशीट

100 KB से 500 KB

JPG / JPEG / PNG

जाति/EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

100 KB से 500 KB

JPG / JPEG / PNG

छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन से जुड़ी 'सीक्रेट टिप्स'

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ या साउथ कैंपस के बेहतरीन कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले छात्र रजिस्ट्रेशन करने से पहले यहां बताए गए सीक्रेट टिप्स को देखें। इन टिप्स के माध्यम से छात्रों को रजिस्ट्रेश करने में मदद मिलेगी। साथ ही, रजिस्ट्रेशन करने से पहले काफी चीजों के बारे में जानकारी मिलेगी। 

1. सब्जेक्ट मैपिंग का रखें ध्यान: 

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन या रजिस्ट्रेशन लेने से पहले छात्रों को अपने सब्जेक्ट्स का ध्यान रखना चाहिए। यूनिवर्सिटी के नियम के अनुसार छात्र CUET में क्लास 12वीं में पढ़े सब्जेक्ट के अनुसार ही डोमेन को चुन सकते हैं। 

2. मैक्सिमम प्रेफरेंस भरें:

छात्र रजिस्ट्रेशन करते समय फेज 2 शुरू होने पर केवल टॉप 4-5 कॉलेज चुनकर न छोड़ें। DU में रजिस्ट्रेशन करते समय सभी छात्र ‘कॉलेज + कोर्स’ के कॉम्बिनेशन को अधिक से अधिक फिल करें। ऐसा करने से छात्रों का नाम पहली लिस्ट में आने की काफी उम्मीद रहती है। 

महत्वपूर्ण सूचना

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन (UG) कोर्सेज में रजिस्ट्रेशन करने के लिए Google Chrome ब्राउजर के लेटेस्ट वर्जन का ही इस्तेमाल करने का आदेश दिया गया है। ऐसा आदेश इसलिए दिया गया है ताकि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में किसी भी प्रकार की कोई दिक्क्त न आएं। साथ ही, पेमेंट डिटेल्स और डेटा भी आसानी से सेव हो जाएं।  

यहां भी पढ़े: AIIMS BSc Paramedical Hall Ticket 2026: 27 जून को aiimsexams.ac.in पर लाइव होगा Admit Card

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 27, 2026, 13:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News