IIT इंजीनियर से बनीं IAS, UPSC में 16वीं रैंक लाकर कायम की मिसाल
यह कहानी है अनन्या दास की। जिन्होंने आईआईटी से इंजीनियरिंग में डिग्री जरूर ली, लेकिन उनके मन में IAS बनने का सपना पल रहा था। इसके बाद अनन्या ने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने इतिहास रचते हुए यूपीएससी में 16वीं रैंक हासिल की और वह IAS बन गई।
Ananya Das IAS Story: अनन्या दास का जन्म 15 मई, 1992 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनके पिता बैंक बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करते थे। अनन्या के पिता बताते हैं कि वह पढ़ाई में काफी तेज थी। उनकी कैचिंग पावर काफी अच्छी थी। अनन्या को आईएएस बनने पर गुजरात कैडर अलॉट किया गया था।
अनन्या कर चुकी है बीटेक
अनन्या की पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। बीटेक करने के बाद अनन्या ने पिलानी स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से इकोनॉमिक्स में एमएससी किया।
आरबीआई में रह चुकी है एग्जीक्यूटिव इंटर्न
एमएससी की डिग्री लेने के बाद अनन्या ने तकरीबन 8 महीने तक ओरेकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने 3 महीने तक जयपुर स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में एग्जीक्यूटिव इंटर्न के तौर पर भी काम किया।
16वीं रैंक के साथ बनीं आईएएस
तकरीबन 11 महीने तक नौकरी करने के बाद अनन्या को लाइफ में कुछ और ही करना था। उन्होंने नौकरी से रिजाइन दे दिया। वह यूपीएससी की दुनिया में प्रवेश कर गई। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा पास कर ली और 16वीं रैंक के साथ आईएएस बन गई।
अनन्या दास ने आईएएस चंचल राणा से रचाई शादी
आईएएस अनन्या दास ने आईएएस मोहम्मद अब्दाल अख्तर से शादी कर ली थी। हालांकि, यह शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई और दोनों का तलाक हो गया । इसके बाद अनन्या ने 2014 बैच के आईएएस अधिकारी चंचल राणा से शादी की। फिलहाल उन्हें ओडिशा कैडर मिला हुआ है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.