भारत में ये नए कोर्सेज करके संवारें अपना करियर, पायें अच्छी सैलरी
आज के स्टूडेंट्स कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे उन्हें सामाज में सम्मान और अलग पहचान मिल सके. इसलिए, कई इंस्टीट्यूट्स, यूनिवर्सिटीज तथा कॉलेजेस ने भी अब हर साल नए कोर्सेज ऑफर करने शुरू कर दिए हैं.
इन दिनों भारत सहित पूरी दुनिया में स्टूडेंट्स बनी बनाई राह पर चलने के बजाय किसी नई राह पर चलना पसंद कर रहे हैं. फिर, भले ही उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़े. इन दिनों स्टूडेंट्स कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे उन्हें सामाज में सम्मान और अलग पहचान मिल सके. स्टूडेंट्स की इसी प्रवृति के मद्देनजर कई एदुकतिओन/ मैनेजमेंट और टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स और यूनिवर्सिटीज ने हर साल कुछ नए कोर्सेज ऑफर करने शुरू कर दिए हैं.
भारत में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (MREI) स्टूडेंट्स को कुछ ऐसे अपरंपरागत कोर्सेज की सुविधा दे रहा है जो उनकी रुचि के मुताबिक हैं और उन्हें समाज में कुछ नया करने के लिए मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से तैयार करने के साथ-साथ स्टूडेंट्स को सूटेबल प्लेसमेंट हासिल करने में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं. इस आर्टिकल में आपके लिए कुछ ऐसे ही नए कोर्सेज के बारे में जरुरी जानकारी पेश है:
भारत में उपलब्ध इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के नए कोर्सेज
भारत के कई इंस्टीट्यूट्स अपने बीटैक कंप्यूटर साइंस कोर्स में अन्य टेक्नीकल इंस्टीट्यूट्स की मदद से कुछ नए प्रोफेशनल कोर्सेज तैयार कर रहे हैं. उदहारण के लिए मानव रचना यूनिवर्सिटी अपने बीटैक कंप्यूटर साइंस कोर्स में आईबीएम के सहयोग स्टूडेंट्स को बेहतर प्रैफेशनल के रूप में तैयार करने में जुटी हुई है. इन नए कोर्सेज के तहत स्टूडेंट्स को क्लाउड कंप्यूटिंग, बिजनेस एनालिटिक्स एंड ऑप्टिमाजेशन, साइबर सिक्योरिटी एंड फोरेंसिक्स तथा ग्रैफिक्स एंड गेमिंग आदि नवीन और अत्यधिक डिमांड वाले सब्जेक्ट्स को पढ़ने की सुविधा दी जी रही है. ये सभी कोर्सेज तथा सब्जेक्ट्स ट्रेडिशनल बीटेक से बिलकुल अलग है.आईबीएम ने स्टूडेंट्स के लिए एक ऐसा मोड्यूल बनाया है जिसके जरिये रोजगार मिलने की अधिकतम संभावना है. इसके अतिरिक्त बीटेक इन इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कोर्स भी एजुकेशन इंडस्ट्री के साथ बेहतर तालमेल के उद्देश्य से तैयार किया गया है.
क्रिएटीविटी पर होगा विशेष बल
आजकल आर्किटेक्चर तथा क्रिएटीविटी में विशेष रूप से रूचि रखने वाले छात्र बैचलर आफ आर्केटेक्चर और बीएसई इन इंटीरियर डिजाइन आदि कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को अपने क्षेत्र के बेस्ट मॊड्यूल के साथ हर बारीकी की जानकारी देने का प्रयास किया जाता है. भारत के कई कॉलेज, इंस्टीट्यूट्स तथा यूनिवर्सिटीज द्वारा ये कोर्सेज कराये जा रहे हैं.
बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के नए कोर्सेज
मार्केटिंग तथा बिजनेस के फील्ड में हो रहे विकास तथा परिवर्तन को देखते हुए बीबीए के अंतर्गत भी कई नए कोर्सेज की शुरुआत की गयी है.बीबीए (बैंकिंग एंड फाइनैंशियल मार्केट्स) प्रोग्राम आईसीआईसीआई डायरेक्ट के सहयोग से चलाया जा रहा है. इससे स्टूडेंट्स को बैकिंग फील्ड व फॉरेन एक्सचेंज बाजार में हो रहे हर परिवर्तन की पूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है. इतना ही नहीं स्टूडेंट्स कंप्यूटर लैब में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर की मदद से वर्चुअल फंक्शनिंग की सुविधा भी ले सकते हैं. स्टूडेंट्स को ग्लोबल एक्सपोजर प्रदान करने की सोच के साथ बीबीए (ग्लोबल) इंटरनेशनल बिजनेस प्रोग्राम एआईएस न्यूजीलैंड के सहयोग से भारत के कुछ इंस्टीट्यूट्स में चलाया जा रहा है. इस कोर्स की मदद से बिजनेस स्टडीज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है. स्टूडेंट्स इस कोर्स की मदद से इंटरनेशनल लेवल पर किसी भी कॉम्पिटिशन को फेस करने लायक बनने का प्रयास कर सकते हैं.
बीबीए प्रोग्राम इन हेल्थकेयर मैनैजेमेंट सिग्नस हॉस्पिटल के सहयोग से चलाया जा रहा है.इसकी मदद से स्टूडेंट्स को एक साल हॉस्पिटल में ऑन साइट ट्रेनिंग की सुविधा दी जाती है. इतना ही नहीं आंकड़ों में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए बीबीए (फाइनैंस एंड एकाउंट्स) प्रोग्राम की सुविधा प्रदान की जा रही है. इसमें यूएसए सीएमए (सर्टिफाइड मैनेजमेंट एकाउंट्स) के द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर की क्वालिफिकेशन व आईसीडब्ल्यूएआई में डायरेक्ट मेम्बरशिप प्राप्त हो रही है. इसी के साथ बीबीए (एंटरप्रेन्योरशिप एंड फैमिली बिजनेस) प्रोग्राम नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप नेटवर्क (एनईएन) व नेशनल इंस्ट्रीट्यूट फॉर एंटरप्रेन्योरशिप व स्मॉल बिजनेस डेवेलपमेंट, भारत सरकार के सहयोग से चलाया जा रहा है. केवल इतना ही नहीं बीकॉम आनर्स इंडस्ट्री इंटीग्रेटिड प्रोग्राम भी केपीएमजी के सहयोग से चलाया जा रहा है.
नए साल के नए कोर्सेज
भारत की कई यूनिवर्सिटीज में लीक से हटकर नए कोर्सेज की शुरुआत की गयी है ताकि स्टूडेंट्स नए टेक्नोलॉजी तथा विचारधारा से अपने आप को बिना किसी परेशानी के समय रहते जोड़ सकें तथा उसके अनुरूप अपने आप को ढाल सकें. क्लाउड कंप्यूटिंग, बिजनेस एनालिटिक्स एंड ऑप्टिमाजेशन, साइबर सिक्योरिटी एंड फोरेंसिक्स तथा ग्रैफिक्स एंड गेमिंग,आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस तथा मशीन लर्निंग के अतिरिक्त 5 साल के बीबीए एलएलबी (आनर्स), बीए एलएलबी (आनर्स) आदि कोर्सेज की सुविधा स्टूडेंट्स को दी जा रही है. ट्रेडिशनल लॉ के अलावा अब स्टूडेंट्स कुछ नया करने की अपनी चाह को पूरा कर सकते हैं. केवल यहीं नहीं टीचिंग में अपना करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स के लिए बीए, बीएड व बीएससी बीएड इंटीग्रेटिड कोर्स चलाए जा रहे हैं.
सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स का उद्देश्य रहेगा बेहतर प्लेसमेंट
लगभग सभी यूनिवर्सिटीज जानी-मानी कंपनियों के साथ एकेडमिक हिस्सेदारी कर स्टूडेंट्स को उन्हीं की जरूरत के अनुसार तैयार करने में लगी हुई हैं और उन्हें कोर्स के अंत में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट दिलाने का प्रयास भी किया जा रहा है.सूकैम के सहयोग से चलने वाले बीटैक इन इलक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एक ऐसा प्रोग्राम है जिसमें स्टूडेंट्स को सत प्रतिशत प्लेसमैंट प्रदान की जाती है. इस कोर्स के तहत सेंटर आफ एक्सीलैंस आफ पावर इलेक्ट्रॉनिक्स की स्थापना की गई है. स्टूडेंट्स इस सेंटर में रिसर्च कर इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप अपने आप को स्किल्ड बनाते हैं.इस कोर्सेज को करने वाले स्टूडेंट्स आईईएस, कोल इंडिया लिमिटेड, बार्क, टीसीएस, विप्रो, एलएंडटी इनफोटेक, ल्यूमिनस पावल टैक्नोलाजी, हनीवैल, सीजफायर आदि जैसी प्राइवेट व गर्वंमेंट इंस्टिट्यूट्स में कार्यरत हैं.
जेबीएम ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज के सहयोग से चलने वाले बीटेक इन मकैनिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्री इंटीग्रेटिड) कोर्स में भी स्टूडेंट्स को सत प्रतिशत प्लेसमैंट प्रदान की जा रही है.बीटेक ही नहीं सिग्नस हॉस्पिटल्स के सहयोग से चलने वाले बीबीए हेल्थकेयर कोर्स में भी स्टूडेंट्स को सत प्रतिशत प्लेसमैंट मिल रही है. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को आन साइट इंटर्नशिप का मौका भी मिलता है और हेल्थ सेक्टर तथा हॉस्पिटल्स में नौकरी का अवसर भी मिलता है. अतः आने वाले समय में अपनी मुकाम खुद हासिल कारने की जज्बा रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए कई सुनहरे अवसर उपलब्ध होंगे तथा वे इनका सही समय पर सही इस्तेमाल कर अपना करियर सवांर सकेंगे.
जॉब, इंटरव्यू, करियर, कॉलेज, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, एकेडेमिक और पेशेवर कोर्सेज के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने और लेटेस्ट आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.jagranjosh.com पर विजिट कर सकते हैं.
अन्य महत्त्वपूर्ण लिंक
इंडियन स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स के लिए टॉप 05 मैनेजमेंट कोर्सेज
फॉरेन ट्रेड: इंडियन्स के लिए उपलब्ध ये हैं ख़ास कोर्सेज और करियर्स
मेटियोरोलॉजी: आपके लिए भारत में उपलब्ध कोर्सेज और करियर ऑप्शन्स