गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जीएमसी रतलाम (एमपी) भर्ती 2021: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जीएमसी रतलाम (एमपी) ने असिस्टेंट, चपरासी, स्टेनो टाइपिस्ट और अन्य 27 पदों की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सरकारी मेडिकल कॉलेज जीएमसी रतलाम (म.प्र.) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून 2021 है.
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) रतलाम (एमपी) ने सरकारी मेडिकल नौकरी में रुचि रखने वाले 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों से नॉन-टीचिंग पदों असिस्टेंट, स्टेनो टाइपिस्ट और विभिन्न रिक्ति पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी किया है. कॉलेज रतलाम नॉन-टीचिंग पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून 2021 से पहले कर सकते हैं. कृपया इस लेख को पूर्ण रिक्ति विवरण, शैक्षिक योग्यता, पात्रता मानदंड, वेतनमान, वेतन और आवेदन की जानकारी के लिए पढ़ें. सभी जानकारियां नीचे तालिका में दिए गये हैं. आधिकारिक वेबसाइट http://www.gmcratlam.org पर जॉब के लिए आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 28 मई 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 27 जून 2021
शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि: 27 जून 2021
सरकारी मेडिकल कॉलेज जीएमसी रतलाम (एमपी) असिस्टेंट, चपरासी, स्टेनो टाइपिस्ट और अन्य रिक्ति विवरण:
| पदों का नाम | पदों की संख्या | पे स्केल |
| मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर | 01 पद | लेवल -12 |
| मेडिकल सोशल वर्कर | 02 पद | लेवल – 8 |
| असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर | 01 पद | लेवल – 8 |
| सायकेट्रिक सोशल वर्कर | 01 पद | लेवल – 7 |
| स्टेनोग्राफर | 01 पद | लेवल – 7 |
| कोडिंग क्लर्क | 02 पद | लेवल – 6 |
| असिस्टेंट लाइब्रेरियन | 01 पद | लेवल – 5 |
| कैटेलोगर | 01 पद | लेवल – 5 |
| रिकॉर्ड क्लर्क | 02 पद | लेवल – 4 |
| स्टेनो-टाइपिस्ट | 02 पद | लेवल – 4 |
| डॉक्यूमेंट लिस्ट | 01 पद | लेवल – 4 |
| असिस्टेंट ग्रेड -3 | 08 पद | लेवल – 4 |
| प्यून | 04 पद | लेवल – 1 |
| कुल | 27 पद | |
असिस्टेंट, प्यून, स्टेनो एवं अन्य जॉब्स के लिए पात्रता मानदंड:
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता | आयु सीमा |
| मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर | किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने के साथ मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी में एक वर्ष का कोर्स. | 18 से 40 वर्ष 01 जनवरी 2021 |
| मेडिकल सोशल वर्कर | सोशियोलॉजी/मेडिकल सोशल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएट या MSW | |
| असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर | कॉमर्स/मैथमेटिक्स/इकोनॉमिक्स/स्टेटिस्टिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट.. | |
| सायकेट्रिक सोशल वर्कर | सायकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट. | |
| स्टेनोग्राफर | कक्षा 12वीं पास एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा एवं स्टेनो स्पीड हिंदी या इंग्लिश में 100 शब्द प्रति मिनट एवं CPCT उत्तीर्ण. | |
| कोडिंग क्लर्क | कक्षा 12वीं पास एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा एवं CPCT उत्तीर्ण. | |
| असिस्टेंट लाइब्रेरियन | लाइब्रेरी साइंस में ग्रेजुएट | |
| कैटेलॉग |
| |
| रिकॉर्ड क्लर्क | कक्षा 12वीं पास एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा एवं CPCT उत्तीर्ण. | |
| स्टेनो टाइपिस्ट | कक्षा 12वीं पास एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा एवं स्टेनो स्पीड हिंदी या इंग्लिश में 80 शब्द प्रति मिनट एवं CPCT उत्तीर्ण. | |
| डॉक्यूमेंट लिस्ट | कक्षा 12वीं पास एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा एवं CPCT उत्तीर्ण के साथ हिंदी टाइपिंग पास. | |
| असिस्टेंट ग्रेड -3 | कक्षा 12वीं पास एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा एवं CPCT उत्तीर्ण के साथ हिंदी टाइपिंग पास. | |
| प्यून | 8वीं कक्षा पास. |
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सरकारी मेडिकल कॉलेज जीएमसी रतलाम (म.प्र.) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून 2021 है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation