gseb.org Result 2026: गुजरात बोर्ड एसएससी रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर ऑनलाइन ऐसे करें चेक

Last Updated: May 6, 2026, 07:30 IST

गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) आज सुबह 8:00 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। फरवरी और मार्च 2026 में एसएससी (कक्षा 10) और संस्कृत प्रथमा बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन देख सकते हैं। ऑफिशियल स्कोरकार्ड बोर्ड की वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध है। 

Gujarat Board 10th Result 2026 Out
Gujarat Board 10th Result 2026 Out

gseb.org 10th Result 2026: गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) आज 6 मई, 2026 को सुबह 8 बजे कक्षा 10 (SSC) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपनी सीट संख्या का उपयोग करके ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल लगभग 15,27,724 छात्रों ने गुजरात बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं दीं, जो राज्य भर में 1,701 केंद्रों पर आयोजित की गईं। एसएससी के नतीजों के साथ-साथ बोर्ड संस्कृत प्रथम परीक्षा के नतीजे भी जारी करेगा।

gseb.org 10th Result 2026: हाइलाइट्स 

गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे टेबल में देखें:

रिजल्ट जारी होने की तिथि

6 मई, 2026

रिजल्ट का समय

8:00 बजे (जारी)

बोर्ड रिजल्ट का नाम

गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB)

ऑफिशियल वेबसाइट

gseb.org

लॉगिन क्रेडेंशियल

सीट नंबर

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन मार्कशीट 

लेटेस्ट अपडेट [Latest Update]

GSEB 10th Result 2026: जिलेवार पास प्रतिशत

जिलावार आंकड़ों में नर्मदा जिले का पास प्रतिशत 90.85% के साथ सबसे अधिक है। वहीं दूसरी ओर, पंचमहल जिले का प्रदर्शन सबसे कम 76.42% दर्ज किया गया है।

GSEB 10th Result 2026: पास प्रतिशत 

गुजरात बोर्ड ने कक्षा 10 एसएससी रिजल्ट 2026 में कुल 83.86% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। यह पिछले साल के 83.08% से 0.78 प्रतिशत अधिक है।

GSEB 10th Result 2026: मैं अपनी मार्कशीट कैसे डाउनलोड करूं?

गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आप अपनी बोर्ड मार्कशीट केवल 7 डिजिट के सीट नंबर के साथ डाउनलोड कर सकते हैं। 

GSEB 10th Result 2026: वेबसाइट स्लो होने पर रिजल्ट कहां देखें?

वेबसाइट Slow होने से बचने के लिए, स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइटों के साथ-साथ, एसएमएस, व्हाट्सएप और डिजिलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं।

स्टूडेंट किसी एक पोर्टल पर निर्भर न रहें, जिससे व्यस्त समय में भी परिणाम देखने की प्रक्रिया सुगम और अधिक विश्वसनीय हो जाती है।

GSEB 10th Result 2026: ऑफिशियल वेबसाइट 

गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) कक्षा 10 (SSC) के परिणाम अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और प्लेटफॉर्मों के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया गया है। छात्र इन वेबसाइटों के माध्यम से अपना परिणाम पीडीएफ में देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • gseb.org

  • result.gseb.org

  • gsebeservice.com

GSEB 10th Result 2026 ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?

गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 6 मई, 2026 को सुबह 8:00 बजे परिणाम घोषित कर दिया गया है, स्टूडेंट अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इन सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले GSEB की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाएं।

स्टेप 2 होमपेज पर, “एसएससी रिजल्ट 2026” या “कक्षा 10 का रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 अब एडमिट में दिए गए सीट नंबर को डालें।

स्टेप 4 "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 आपका GSEB SSC 2026 रिजल्ट विषयवार अंकों के साथ स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6 मार्कशीट की पीडीएफ डाउनलोड करें।

सभी स्टूडेंट्स को ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करनी होगी। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: May 6, 2026, 07:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News