हरियाणा पुलिस कांस्टेबल PST शेड्यूल 2026 जारी: दो शिफ्टों में होगा फिजिकल टेस्ट, hssc.gov.in से डाउनलोड करें Admit Card

Last Updated: Jul 10, 2026, 15:27 IST

एचएसएससी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर हरियाणा पुलिस कांस्टेबल PST एग्जाम 2026 का शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र दोनों चीजों को पढ़ने और डाउनलोड करने के लिए यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें। 

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल PST शेड्यूल 2026 जारी: दो शिफ्टों में होगा फिजिकल टेस्ट, hssc.gov.in से डाउनलोड करें Admit Card
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल PST शेड्यूल 2026 जारी: दो शिफ्टों में होगा फिजिकल टेस्ट, hssc.gov.in से डाउनलोड करें Admit Card

हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल बनने वाले छात्रों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने मेल कांस्टेबल यानी General Duty और मेल कांस्टेबल यानी Government Railway Police जैसी पोस्ट के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

इन एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए यह पूरी जानकारी एक ऑफिशियल विज्ञापन संख्या 01/2026 के द्वारा जारी कि गई है। छात्रों के फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के यह एग्जाम 13 जुलाई 2026 से शुरू होकर 17 जुलाई 2026 तक 5 दिनों के लिए चलेंगे। सभी छात्र शेड्यूल को देखने और डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही, एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर रोल नंबर और एग्जाम डेट को चेक कर सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन राज्य में कुल 5,500 कांस्टेबल पोस्टों के लिए किया जा रहा है, जिसमें फिजिकल टेस्ट एक बेहद इंपोर्टेंट स्टेप है।

एग्जाम की टाइमिंग और शिफ्ट डिटेल्स 

HSSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट को आयोजित करने के लिए हर दिन छात्रों को दो बैच में बांटा जाएगा। इसमें एक सुबह की शिफ्ट में दौड़ आयोजित की जाएगी ताकि गर्मी या मौसम के प्रभाव से बचा जा सके।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल PST 2026 एग्जाम की मुख्य हाइलाइट्स 

छात्र Haryana Police Constable PST के एग्जाम में शामिल होने से पहले यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

भर्ती बोर्ड का नाम

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

पोस्ट का नाम

पुलिस कांस्टेबल (GD और GRP)

कुल वैकेंसी 

5,500 पद

एग्जाम का नाम

फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST)

ऑफिशियल वेबसाइट

hssc.gov.in

Haryana Police Constable PST Exam Timings 2026 - यहां पढ़े

Haryana Police Constable PST का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • HSSC के ऑफिशियल पोर्टल adv012026.hryssc.com या hssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Public Notice’ या ‘Admit Card for PST’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड और जन्म तिथि को फिल करके लॉगिन करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और दो कॉपियां प्रिंट कर लें।

Haryana Police Constable PST Exam Admit Card - यहां क्लिक करें

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएसटी एगजाम टाइम 2026

मेल कांस्टेबल यानी General Duty और मेल कांस्टेबल यानी Government Railway Police के पोस्ट के लिए PST एग्जाम 13 जुलाई, 2026 से शुरू होकर 17 जुलाई, 2026 तक समाप्त हो जाएंगे। यहां से पूरा शेड्यूल देखें। 

PST Exam Date

1st Batch Timings

2nd Batch Timings

July 13, 2026

5:00 AM, and no entry will be allowed after 5:30 AM

7:00 AM, and no entry will be allowed after 7:30 AM.

July 14, 2026

5:00 AM, and no entry will be allowed after 5:30 AM

7:00 AM, and no entry will be allowed after 7:30 AM.

July 15, 2026

5:00 AM, and no entry will be allowed after 5:30 AM

7:00 AM, and no entry will be allowed after 7:30 AM.

July 16, 2026

5:00 AM, and no entry will be allowed after 5:30 AM

7:00 AM, and no entry will be allowed after 7:30 AM.

July 17, 2026

5:00 AM, and no entry will be allowed after 5:30 AM

7:00 AM, and no entry will be allowed after 7:30 AM.

छात्र Haryana Police Constable PST Exam से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स के बारे में जानने के लिए वेबसाइट को देखें। 

यहां भी पढ़े: DU Hostel Allotment 2026: 17 जुलाई से शुरू होगा दिल्ली यूनिवर्सिटी में हॉस्टल अलॉटमेंट, जानें ₹15,000 मंथली बजट प्लान

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 10, 2026, 15:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News