Haryana Police Constable PST Admit Card 2026 जारी हुआ, 29 जून से शुरू होंगे फिजिकल टेस्ट

Last Updated: Jun 26, 2026, 08:36 IST

Haryana Police Constable PST Admit Card 2026 और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों को 29 जून से 4 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले फिजिकल टेस्ट में शामिल होना है, वे अब ऑफिशियल साइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवार विस्तृत PST शेड्यूल और रिपोर्टिंग का समय भी चेक कर सकते हैं।

Haryana Police Constable PST Admit Card 2026 OUT
Haryana Police Constable PST Admit Card 2026 OUT

Haryana Police Constable PST Admit Card 2026 OUT: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। PST का आयोजन 29 जून से 4 जुलाई 2026 तक राज्य में निर्धारित किए गए एग्जाम सेंटरों पर किया जाएगा। यह भर्ती अभियान के तहत कुल 5,500 कांस्टेबल पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

Haryana Police Constable PST Test 2026-हाइलाइट्स

उम्मीदवार जो PST में शामिल होने वाले हैं, वे नीचे दिए टेबल में इससे संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

भर्ती प्राधिकरण का नाम

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC)

विभाग का नाम

हरियाणा पुलिस

पद का नाम

कॉन्स्टेबल (GD एवं GRP)

विज्ञापन संख्या

01/2026

कुल पदों की संख्या

5,500

PMT/PST परीक्षा तिथि

29 जून से 4 जुलाई 2026

आधिकारिक वेबसाइट

hssc.gov.in

Haryana Police Constable PST Admit Card 2026 Download Link

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक hssc.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार बिना देरी किए हॉल टिकट डाउनलोड करें और परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रिंट करें। हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे लेख में भी अपडेट कर दिया गया है। 

Haryana Police Constable PST Admit Card Link

यहां क्लिक करें

Haryana Police Constable Physical Standard Test Schedule 2026: कब होगा फिजिकल टेस्ट 

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का आयोजन 29 जून से 4 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आधिकारिक नोटिस में PST का विस्तृत शेड्यूल देख सकते हैं।

Screenshot 2026-06-26 083541

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 26, 2026, 08:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News