HBSE हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड जारी: bseh.org.in पर हॉल टिकट डाउनलोड करें

Feb 19, 2025, 13:13 IST

HBSE 10th, 12th Admit Card 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) बोर्ड परीक्षाओं के लिए हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। छात्र अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक यह पर देखें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें|

HBSE हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड bseh.org.in प जारी|
HBSE हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड bseh.org.in प जारी|

HBSE Admit Card 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से प्रारंभ होंगी। छात्र अपने संबंधित विद्यालयों से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं, जबकि निजी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए आगे पढ़ें|

यह भी चेक करें | 

HBSE Board Exam 2025 प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें

हरयाणा बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा केवल स्कूल अथॉरिटीज के पास है| प्राइवेट स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड कर सकते हैं| पूरी जानकारी और एडमिट कार्ड डाउनलोड स्टेप्स के लोइये नीच दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें|

प्राइवेट/कम्पार्टमेंट स्टूडेंट्स ये स्टेप्स फॉलो करें|

  1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर 'Download Admit Card For Academic Secondary/Sr. Secondary Exam Feb./March 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक विवरण जैसे पंजीकरण संख्या, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम आदि दर्ज करें।
  4. 'सर्च' बटन पर क्लिक करें।
  5. प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा; इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

स्कूल ऑर्थोरिटीज़ के लिए जानकारी|

HBSE Board के अनुसार "सभी विद्यालय मुखिया बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर School login ID व Password का प्रयोग करते हुए विद्यालय के नियमित परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते है।

सभी विद्यालय मुखिया विद्यालय की लॉगिन आईडी पर अपलोड किये गए आवश्यक दिशा-निर्देशों को पढ़ते हुए उनका पालन करने का प्रमाण-पत्र देते हुए प्रवेश-पत्र डाउनलोड करेंगे। विद्यालय मुखिया/स्वयंपाठी परीक्षार्थी ए-04 साइज पेपर पर रंगीन प्रवेश-पत्र डाउनलोड करना सुनिश्चित करेंगे। प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट लेने उपरांत विवरण भलीभांति जाँच ले। यदि विवरणों में कोई त्रुटि है तो तुरंत बोर्ड कार्यालय से सम्पर्क करते हुए विवरण में शुद्धि करवा ले, बाद में कोई त्रुटि ठीक करवाने बारे दिए गए प्रतिवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा। यदि किसी विद्यालय/स्वयंपाठी परीक्षार्थी का अनुक्रमांक किसी कारण से रोका गया है, तो ऐसे विद्यालय/परीक्षार्थी को निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाते हुए शुद्धि करवानी होगी।"

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक | यहाँ क्लिक करें

HBSE Board Exam 2025 कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा तिथियां और समय

परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से शुरू होकर 29 मार्च 2025 तक चलेंगी। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक निर्धारित है।

  • एचबीएसई कक्षा 12 परीक्षा 2025: परीक्षाएं 27 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी और 29 मार्च, 2025 तक चलेंगी।
  • एचबीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2025: कक्षा 10 की परीक्षाएं 28 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी और 19 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी।

HBSE Board Exam 2025 परीक्षा दिवस के निर्देश

  • प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है: बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • समय से पहले पहुंचें: परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
  • अनुमत सामग्री: परीक्षा के लिए आवश्यक स्टेशनरी साथ लाएं। कैलकुलेटर और मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमति नहीं है।
  • अनुशासन बनाए रखें: परीक्षा केंद्र में सभी नियमों का पालन करें और अनुशासन बनाए रखें।

HBSE Board Exam 2025 महत्वपूर्ण जानकारी

किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए, छात्र निम्नलिखित संपर्क नंबरों का उपयोग कर सकते हैं:

  • व्हाट्सएप नंबर: 8816840349
  • पीएबीएक्स नंबर: 01664-244171 से 244176 (विस्तार: सेकेंडरी शाखा-167, एचओएस शाखा-394, कंडक्ट शाखा 161 और 175)

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करें और समय पर अपने प्रवेश पत्र प्राप्त करें ताकि परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

यह भी चेक करें | 

Atul Rawal
Atul Rawal

Executive

Meet Atul, he is a Master of Science in the field of biotechnology. He has a counting experience in the field of Ed-tech and is proficient in content writing. Atul is a creative person and likes to color his ideas on canvas. He is a graduate of the University of Delhi in Biochemistry. Constant learning is one of his traits and he is devoted to the school section of Jagran Josh. His belief is to help students in all possible ways. He can be reached at atul.rawal@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News