हिमाचल प्रदेश बोर्ड 2024 के 10वीं के परिणाम जारी कर दिए गए है. जिन छात्रों ने अपना स्कोर-कार्ड अभी तक नहीं देखा है ऐसे छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते है. बोर्ड की ओर से परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों की लिस्ट भी जारी कर दी गयी है साथ ही जिलेवार टॉपर्स छात्रों की भी लिस्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गयी है. जो छात्रों अपने परीक्षा परिणाम से सन्तुष्ट नहीं है ऐसे छात्र अपनी उत्तरपुस्तिका की जाँच करा सकते है. परीक्षा में कुछ ऐसे भी छात्र होंगे जो परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए होंगे ऐसे छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से अपने रिजल्ट में सुधार करा सकते है. हिमाचल प्रदेश बोर्ड 2024 कम्पार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी आप यहां देख सकते है.
Check Here HPBOSE 10th Result 2024 - Declared
छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि जो छात्र दसवीं की परीक्षा में कम अंक पाए है या एक या दो विषय में फेल हो गए है ऐसे छात्र कम्पार्टमेंट 2024 के माध्यम से अपने परिणाम में सुधार करा सकते है. कम्पार्टमेंट 2024 में केवल वही छात्र शामिल होंगे जो एक या दो विषय में फेल हुए है इससे अधिक विषय में फेल छात्रों को अगले साल फिर से परीक्षा में शामिल होना होगा. बोर्ड जल्द ही कम्पार्टमेंट 2024 की तारीख की घोषणा करेगा जिसके बाद छात्र पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है.
एचपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2024: 10474 की आई कम्पार्टमेंट
इस साल करीब 90130 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 67988 छात्र पास हुए। कुल 10474 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है.
99.86% के साथ रिद्धिमा शर्मा ने HPBOSE 10th में किया टॉप
रिद्धिमा शर्मा ने हिमाचल बोर्ड के 10वीं की परीक्षा की प्रदेश टॉपर रह,उन्होंने 99.86% अंक हासिल किये. वहीं दूसरे स्थान पर कृतिका शर्मा रही.
नाम | परसेंटेज |
रिद्धिमा शर्मा | 99.86% |
कृतिका शर्मा | 99.71% |
शिवम शर्मा | 99.57% |
धृति टेगटा | 99.57% |
रुशिल सूद | 99.57% |
HPBOSE 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2024: हाईलाइट्स
HPBOSE कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के संबंध में महत्वपूर्ण विवरण आप नीचे टेबल में देख सकते है-
बोर्ड का नाम | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड |
परीक्षा का नाम | एचपी बोर्ड 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2024 |
कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन तिथि | जुलाई 2024 (संभावित) |
कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा एडमिट कार्ड | जुलाई 2024 (संभावित) |
HPBOSE 10 वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा परिणाम | अगस्त 2024 (संभावित) |
आधिकारिक वेबसाइट | www.hpbose.org |
HPBOSE 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए कैसे करें आवेदन
HPBOSE 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए छात्र अपना पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से करा सकते है. साथ ही छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया स्कूल प्रशासन के माध्यम से पूरी की जाएगी. छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर सकते है-
स्टेप 1: छात्र सबसे पहले एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं
स्टेप 2: हम पेज पर मुख्य मेनू पर जाये.
स्टेप 3: अब छात्र "HPBOSE 10वीं कम्पार्टमेंट पंजीकरण फॉर्म" वाले लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 4: HPBOSE 10वीं कम्पार्टमेंट पंजीकरण फॉर्म pdf के साथ एक नई विंडो खुलेगी.
स्टेप 5: छात्रों को कंपार्टमेंट पंजीकरण फॉर्म का प्रिंट आउट लेना होगा और स्कूल प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए इसे भरना होगा.
स्टेप 6: भविष्य के संदर्भ के लिए एचपीबीओएसई 10वीं कंपार्टमेंट पंजीकरण फॉर्म की एक प्रति छात्र अपने पास सुरक्षित रख लें
HPBOSE 10th Compartment Exam 2024: कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
10वीं कंपार्टमेंट की परीक्षा 2024 के आवेदन की तिथि समाप्त हो जाने के बाद बोर्ड के अधिकारीयों की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा. एडमिट कार्ड 2024 बोर्ड की ओर से जुलाई के माह में जारी किये जाने की उम्मीद है.
HPBOARD 10th Compartment Exam 2024 एडमिट कार्ड
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है-
स्टेप 1: छात्र सबसे पहले एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं
स्टेप 2: हम पेज पर मुख्य मेनू पर "स्कूल लॉगिन" चुनें
स्टेप 3: छात्र आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें
स्टेप 4: एचपीबीओएसई 10वीं एडमिट कार्ड 2024 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 5: छात्र अब इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें
HPBOSE 10th Compartment Exam 2024: कब जारी होगा परिणाम
बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के सफल आयोजन के बाद इसके परिणाम जारी किये जायेंगे. परीक्षा में शामिल छात्र अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते है. बोर्ड की ओर से अगस्त माह में परिणाम जारी किये जाने की उम्मीद है.
HPBOSE 10th Compartment Exam 2024: पास होने के लिए चाहिए कितने अंक
सैद्धांतिक विषयों की बात करें तो छात्र नीचे दी गयी टेबल के माध्यम से पास होने के लिए जरुरी न्यूनतम अंक के बारें में जान सकते है-
विषय | अधिकतम अंक | उत्तीर्ण अंक |
अंग्रेज़ी | 80 | 26 |
हिंदी | 80 | 26 |
गणित | 85 | 26 |
विज्ञान और प्रौद्योगिकी | 60 | 19 |
एसएसटी | 85 | 26 |
HPBOSE 10th Compartment Exam 2024: ग्रेडिंग सिस्टम
छात्र इससे जुड़ी प्रमुख जानकारी देख सकते हैं. एचपीबीओएसई 10वीं ग्रेडिंग प्रणाली इसके बाद नीचे दी गई तालिका से एचपीबीओएसई आता है:
मार्क्स रेंज | ग्रेड | ग्रेड पॉइंट |
91-100 | A1 | 100 |
81-90 | A2 | 90 |
71-80 | B1 | 80 |
61-70 | B2 | 70 |
51-60 | C1 | 60 |
41-50 | C2 | 50 |
33-40 | D | 40 |
21-32 | E1 | C |
00-20 | E2 | C |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation