HPCL Admit Card 2024: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) बहुप्रतीक्षित इंजीनियर भर्ती प्रक्रिया के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी कर रहा है। जिन उम्मीदवारों ने विभिन्न इंजीनियरिंग पदों के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे उम्मीद कर सकते हैं कि Hall Ticket जल्द ही आधिकारिक HPCL वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय और स्थान जैसे आवश्यक विवरण शामिल हैं।
HPCL Engineer Admit Card 2024: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड इंजीनियर भर्ती हाइलाइट
HPCL इंजीनियर और अधिकारी के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए HPCL इंजीनियर 2024 परीक्षा 18 अगस्त 2024 को आयोजित करने जा रहा है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे HPCL एडमिट कार्ड 2023 से संबंधित मुख्य जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
भर्ती संगठन का नाम | हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) |
पद का नाम | मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर, सिविल इंजीनियर एवं अन्य पद |
रिक्ति की संख्या | 247 |
HPCL Hall Ticket तिथि 2024 | जल्द |
एचपीसीएल परीक्षा तिथि 2024 | 18 अगस्त 2024 |
चयन प्रक्रिया | सीबीटी | समूह कार्य | साक्षात्कार |
एचपीसीएल आधिकारिक वेबसाइट | https://www.hindustanpetroleum.com |
HPCL एडमिट कार्ड 2024 Download Link | यहां क्लिक करें (In-Active) |
HPCL Admit Card 2024 कैसे डाउनलोड करें?
एचपीसीएल (Hindustan Petroleum Corporation Limited) एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा की तारीख से कुछ दिन पहले जारी किया जाता है। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको इन आसान चरणों का पालन करना होगा:
- HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, आप HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- करियर या भर्ती सेक्शन ढूंढें: वेबसाइट पर आपको एक करियर या भर्ती सेक्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड लिंक खोजें: इस सेक्शन में आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा।
- अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें: लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपको अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: सारी जानकारी सही होने पर आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड प्रिंट करें: डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड को प्रिंट कर लें।
उम्मीदवारों के लिए यह ज़रूरी है कि वे एडमिट कार्ड को पहले ही डाउनलोड करके प्रिंट कर लें, ताकि आखिरी समय में होने वाली किसी भी तरह की हड़बड़ी से बचा जा सके। उन्हें एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों को ध्यान से जांचना चाहिए और किसी भी तरह की विसंगति होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करना चाहिए।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation