HPCL Result 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव, इंजीनियर का रिजल्ट hindustanpetroleum.com जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

Last Updated: May 27, 2026, 11:35 IST

HPCL Result 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  जूनियर एग्जीक्यूटिव, इंजीनियर का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। 3 मई को सीबीटी मोड में आयोजित हुई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

HPCL Result 2026
HPCL Result 2026

HPCL Result 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) जूनियर एग्जीक्यूटिव, इंजीनियर सहित पदों का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्कोरकार्ड आज यानी 27 मई, 2026 को जारी किया गया है। एचपीसीएल भर्ती परीक्षा का उद्देश्य फ्रेशर्स और अनुभवी पेशेवरों के लिए कुल 731 रिक्त पदों को भरना है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 3 मई को सीबीटी मोड में किया गया था। 

HPCL Result 2026: रिजल्ट जारी 

HPCL जूनियर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर 2026 का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही, उम्मीदवार अगले चरण के लिए अपनी योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं कि वे शॉर्टलिस्ट हुए हैं या नहीं। स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक, रैंकिंग और अगले चरणों के लिए उनकी योग्यता स्थिति शामिल है। 

HPCL Result 2026: हाइलाइट्स 

HPCL ने फ्रेशर्स और अनुभवी पेशेवरों के लिए परीक्षा का आयोजन 3 मई को सीबीटी मोड में किया था। उम्मीदवार अन्य महत्वपूर्ण विवरण जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।

संगठन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)

पोस्ट 

फ्रेशर्स और अनुभवी पेशेवर

पदों की संख्या 

731

रिजल्ट जारी होने की तिथि

27 मई 2026

परीक्षा तिथि

3 मई 2026

चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर आधारित परीक्षा/ लिखित परीक्षा/ टाइपिंग टेस्ट, समूह कार्य, मनोमितीय मूल्यांकन, कौशल परीक्षण, व्यक्तिगत/ तकनीकी साक्षात्कार, शारीरिक फिटनेस दक्षता परीक्षण

ऑफिशियल वेबसाइट

hindustanpetroleum.com

HPCL Result 2026: डाउनलोड लिंक 

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर एग्जीक्यूटिव और इंजीनियर पदों के परिणाम देखने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवारों को CBT परीक्षा में अपनी योग्यता की स्थिति देखने के लिए अपने लॉगिन विवरण, ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।  आपकी सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।

HPCL रिजल्ट 2026

डाउनलोड लिंक 

HPCL Result 2026 स्कोरकार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, HPCL Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 स्क्रीन पर रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 अपनी आईडी पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 5 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Check: RRB NTPC CBT 2 Result 2026 Out

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: May 27, 2026, 11:35 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News